UP NEET PG Counselling 2022: यूपी नीट पीजी की काउंसलिंग से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें

यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग कमेटी ने स्टेट कोटे के 50 फीसदी सरकारी कॉलेजों में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा की 891 सीट और प्राइवेट कॉलेजों में 32 एमडीएस सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
 

Contributor Asianet | Published : Sep 27, 2022 1:53 AM IST

करियर डेस्क : गुजरात के बाद यूपी में भी मेडिकल कॉलेजों में पीजी प्रोग्राम में एडमिशन की काउंसलिंग (UP NEET PG Counselling 2022) प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (Directorate of Medical Education and Training, DMET) ने 26 सितंबर, 2022 से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। नीट पीजी (NEET PG 2022) में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स जो यूपी में काउंसलिंग की योग्यता रखते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UP NEET PG Counselling 2022 Schedule
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए सिर्फ 28 सितंबर, 2022 तक ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। बुधवार को दोपहर 2 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो भी कैंडिडेट इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 3,000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा। फीस पेमेंट ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

UP NEET PG Counselling 2022 Registration
यूपी नीट पीजी 2022 में रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर रोल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
अपनी जानकारी भरें और आवेदन की प्रॉसेस को कंप्लीट करें.

UP NEET PG 2022 Security Fees
सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेज- 30,000 रुपए
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज- दो लाख रुपए
डेंटल कॉलेज- एक लाख रुपए

UP NEET PG 2022 counselling Dates
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 26 सितंबर, 2022
आवेदन शुल्क का भुगतान- 28 सितंबर दोपहर 2 बजे तक
ऑनलाइन सुरक्षा शुल्क- 28 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे तक
यूपी पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख- 28 सितंबर, 2022 दोपहर 2 बजे तक
मेरिट लिस्ट आने की तारीख- 28 और 29 सितंबर, 2022
चॉइस फिलिंग एंड लॉकिंग- 29 सितंबर दोपहर 2 बजे से 2 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक
रिजल्ट आने की डेट- 3 या 4 अक्टूबर
सीट अलॉटमेंट और एडमिशन की डेट- 5 अक्टूबर, 2022 से 8 अक्टूबर 2022

इसे भी पढ़ें
Gujarat NEET PG Counselling 2022: यहां जानें गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग की पूरी डिटेल्स, जल्द करें आवेदन

NEET UG Counselling 2022: आ गई नीट यूजी काउंसलिंग की डेट! जानें पूरी प्रॉसेस

Share this article
click me!