UPMSP UP Board Result 2026 Date Time: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट upresults.nic.in पर आज कितने बजे, जानिए सही टाइम और कैसे चेक करें

Published : Apr 22, 2026, 07:22 PM ISTUpdated : Apr 23, 2026, 10:09 AM IST
UP Board Result 2026 Date and Time Confirmed

सार

UP Board 10th 12th Result 2026 Date and Time Confirmed: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आज जारी होने जा रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल कितने बजे जारी होगा और जानिए। छात्र अपने मार्क्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर कैसे चेक करें। यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने का तरीका और जरूरी डिटेल्स।

UP Board Class 10th 12th Result 2026 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज UPMSP 10वीं और UPMSP 12वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस खबर के साथ ही यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के मन में ये सवाल है कि आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कितने बजे जारी होगा, सही समय क्या है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इस खबर के बाद करीब 53 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं, जो अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें, ऑफिशियल वेबसाइट लिंक समेत पूरी डिटेल।

इस साल कितने छात्रों ने दी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा?

UP Board परीक्षा 2026 इस बार काफी बड़े स्तर पर आयोजित की गई थी।

  • परीक्षा शुरू: 18 फरवरी 2026
  • परीक्षा खत्म: 12 मार्च 2026
  • परीक्षा केंद्र: करीब 8033 सेंटर

कुल मिलाकर 53,37,778 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें-

  • कक्षा 10 के छात्र: करीब 26.02 लाख
  • कक्षा 12 के छात्र: 24.91 लाख रजिस्टर्ड थे।

UP Board Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना रिजल्ट ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

UP Board Result 2026 Direct Link

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था यूपी बोर्ड रिजल्ट?

अगर पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो-

  • रिजल्ट डेट: 25 अप्रैल 2025
  • परीक्षा सेंटर: करीब 8140 केंद्र
  • कक्षा 10 पास प्रतिशत: 90.11%
  • कक्षा 12 पास प्रतिशत: 81.15%

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि पास प्रतिशत और परिणाम दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को दी अग्रिम शुभकामनाएं

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 23 अप्रैल को शाम 4 बजे होगी। ऐसे में छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखने की सलाह दी जाती है। जरूरी अपडेट के लिए छात्र केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बताया है कि परिणाम के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो, तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिसकी डिटेल रिजल्ट की घोषणा के साथ ही शेयर की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे शांत मन से परिणाम देखें और आगे की पढ़ाई या करियर प्लानिंग पर ध्यान दें। बोर्ड का उद्देश्य पारदर्शी और समय पर परिणाम जारी करना है ताकि छात्रों का भविष्य सही दिशा में आगे बढ़ सके।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NEET पेपर लीक: राकेश मंडावरिया कितना पढ़ा-लिखा, फैमिली में कौन-कौन?
JKBOSE 11th Result 2026 Out: क्लास 11 का रिजल्ट जारी, यहां देखें ऑनलाइन स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक