ICSE 10th Result 2026 Date: कब आएगा आईसीएसई 10वीं रिजल्ट? जानें डेट, पासिंग ट्रेंड और चेक करने का तरीका

Published : Apr 22, 2026, 03:22 PM IST
ICSE 10th Result 2026 Date

सार

ICSE 10th Result 2026 Date Latest Update: ICSE रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जानें आईसीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावित डेट क्या है, पास प्रतिशत ट्रेंड और जारी होने के बाद CISCE बोर्ड आईसीएसई 10वीं रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें।

ICSE 10th Result 2026 Date: अगर आप भी ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं इस समय अपने स्कोर को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन अभी तक Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) ने रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। बता दें कि इस साल ICSE यानी कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक चली थीं। सभी पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किए गए थे। सीबीएसई 10वीं समेत, बिहार, एपी, राजस्थान जैसे कई स्टेट बोर्ड के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं, ऐसे में छात्रों के मन में बड़ा सवाल है कि ICSE Result 2026 कब आएगा? जानिए रिजल्ट जारी करने को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट्स और ICSE 10th Result 2026 जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें।

ICSE 10th Result 2026 कब जारी होगा?

पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो ICSE 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर अप्रैल के अंत से लेकर मई के दूसरे हफ्ते के बीच जारी किया जाता है। पिछले साल यानी 2025 में रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था। 2024 में 6 मई को घोषित हुआ और साल 2023 में 14 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। इसी पैटर्न के अनुसार माना जा रहा है कि आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 (ICSE 10th Result 2026) मई के पहले या दूसरे हफ्ते में कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई फाइनल डेट नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? जानिए लेटेस्ट अपडेट, DigiLocker, SMS, IVRS से कैसे चेक करें स्कोर

ICSE 10th Result 2026: पिछले सालों का पास प्रतिशत

ICSE बोर्ड का रिजल्ट हर साल काफी अच्छा रहता है, पिछले सालों की बात करें, तो-

  • 2025: 99.02% छात्र पास
  • 2024: 99.47% पास प्रतिशत
  • 2023: लगभग 98.94% ओवरऑल पास

इससे साफ है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र सफल हो रहे हैं।

ICSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोर देख सकते हैं-

  • सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisceboard.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “ICSE Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना यूनिक ID और इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

ICSE 10th Result 2026 Official Website Direct Link

ICSE Result 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो मई की शुरुआत से ही रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

JEE Advanced 2026 Registration: कल कितने बजे से शुरू है IIT JEE एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे भरें फॉर्म
ASML Layoffs: डिमांड हाई तब भी 1700 नौकरियां खत्म! दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी का चौंकाने वाला फैसला क्यों