CBSE Class 12 Result 2026 Date Latest Updates: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। जानें रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट, ऑनलाइन चेक करने का तरीका, SMS, IVRS और DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया समेत डिटेल।

CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। लाखों स्टूडेंट्स इस समय अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड और मौजूदा अपडेट्स को देखते हुए माना जा रहा है कि CBSE Class 12 Result 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में अप्रैल के आखिर तक रिजल्ट आने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट पर तारीख जारी नहीं हुई है। बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल को कर दी गई है, ऐसे में अब छात्र बेसब्री से सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। जानिए सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा होने के बाद कहां-कैसे चेक करें, डिजिलॉकर, एसएमएस, उमंग जैसे प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत जरूरी डिटेल्स और अपडेट्स।

CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in या cbse.gov.in है। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें।
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
  • छात्र इसे तुरंत डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • ध्यान रहे कि यह ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।

वेबसाइट स्लो हो जाए तो सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?

रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है, ऐसे में साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

DigiLocker से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

CBSE हर साल DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराता है। छात्र लॉगिन करने के बाद “Pull Partner Documents” सेक्शन में जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां मार्कशीट में ये डिटेल्स मिलेंगी-

  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  • कुल मार्क्स
  • ग्रेड
  • पास/फेल स्टेटस
  • छात्र का नाम और रोल नंबर

अगर इंटरनेट की समस्या हो तो छात्र SMS और IVRS के जरिए भी अपना CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।

SMS से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

मोबाइल से मैसेज बॉक्स खोलें और इस फॉर्मेट में मैसेज भेजें-

  • CBSE12 Roll Number DOB School Number Centre Number
  • इसे 7738299899 पर भेजना होगा।
  • कुछ ही देर में विषयवार अंक मोबाइल पर मिल जाएंगे।

IVRS से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे पता करें?

छात्र अपने एरिया कोड के साथ 24300699 नंबर डायल करके भी रिजल्ट सुन सकते हैं। इस सेवा पर मामूली चार्ज लगता है।

पिछले साल कैसा रहा था सीबीएसई 12वीं रिजल्ट?

पिछले कुछ वर्षों में CBSE 12वीं का पास प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। 2025 में कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा था, जबकि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। पिछले साल-

  • लड़कियां: 91.64%
  • लड़के: 85.70%
  • इसी ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी बेहतर रिजल्ट की उम्मीद की जा रही है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड साथ रखें ताकि लॉगिन डिटेल्स आसानी से मिल जाएं। रिजल्ट आने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। अगर नंबर उम्मीद से कम आते हैं तो CBSE रीचेकिंग और री-इवैल्यूएशन का विकल्प भी देता है।