ASML Layoffs: डिमांड हाई तब भी 1700 नौकरियां खत्म! दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी का चौंकाने वाला फैसला क्यों

Published : Apr 22, 2026, 12:47 PM IST
ASML Layoffs News

सार

ASML Layoffs: हर दिन बढती कमाई के बीच भी दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी का चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। ASML ने 1700 नौकरियां खत्म करने का फैसला लिया है। जानिए ऐसा क्यों, क्या है पूरा मामला और किस जॉब पर सबसे ज्यादा खतरा।

ASML Layoffs News: यूरोप की सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी ASML इन दिनों अपने बड़े फैसले को लेकर चर्चा में है। कंपनी एक बड़े बदलाव (रिस्ट्रक्चरिंग) की तैयारी कर रही है, जिसके तहत करीब 1700 नौकरियां खत्म हो सकती हैं। खास बात ये है कि इस कटौती का सबसे ज्यादा असर मिडिल मैनेजमेंट यानी बीच के मैनेजर लेवल के कर्मचारियों पर पड़ने वाला है। लेकिन सवाल ये है कि जब कंपनी तेजी से ग्रो कर रही है, हर दिन कमाई बढ़ रही है। AI का बूम है, तो फिर इस कंपनी के कर्मचारियों की नौकरियां क्यों जा रही है? जानिए ASML Layoffs के बारे में पूरी डिटेल।

ASML आखिर अचानक बदलाव क्यों कर रही है?

पिछले कुछ समय से कंपनी के अंदर और उसके क्लाइंट्स के बीच एक कॉमन शिकायत सामने आई, काम करने का सिस्टम बहुत ज्यादा जटिल हो गया है। बहुत ज्यादा लेयर (मैनेजमेंट) होने की वजह से फैसले लेने में देरी हो रही थी और काम की स्पीड भी धीमी पड़ रही थी। इसी को ठीक करने के लिए कंपनी अब अपने स्ट्रक्चर को सिंपल बनाना चाहती है।

ASML के किन कर्मचारियों पर छंटनी का सबसे ज्यादा असर?

इस बदलाव में खास तौर पर ये पद प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें- डिपार्टमेंट मैनेजर, टीम लीडर और ग्रुप लीडर, प्रोजेक्ट लीड, प्रोग्राम मैनेजर, स्क्रम मास्टर और प्रोडक्ट ओनर यानी जिनकी भूमिका ज्यादा कोऑर्डिनेशन (समन्वय) से जुड़ी थी, वे ज्यादा जोखिम में हैं।

ASML छंटनी के बीच नए भर्ती क्यों?

जहां एक तरफ कंपनी 1700 नौकरियां कम करने की योजना बना रही है, वहीं दूसरी तरफ करीब 1400 नई इंजीनियरिंग जॉब्स भी पैदा करने की तैयारी है। इसका मतलब साफ है कि कंपनी लोगों को हटाने के बजाय अपने फोकस को बदल रही है। अब ज्यादा जोर टेक्निकल और इंजीनियरिंग रोल्स पर होगा। कंपनी ने गर्मियों में करीब 6 हफ्ते के लिए हायरिंग फ्रीज लगाने का प्लान बनाया है। हालांकि, बाद में खास क्षेत्रों, जैसे AI, मैन्युफैक्चरिंग और कस्टमर सपोर्ट में भर्ती फिर शुरू की जाएगी। इस बदलाव का असर ग्लोबल लेवल पर पड़ेगा। ASML के दुनियाभर में करीब 44,000 कर्मचारी हैं। अमेरिका में पहले 300 लोगों की छंटनी की बात थी, जिसे घटाकर अब करीब 185 कर दिया गया है।

ASML CEO ने छंटनी को लेकर क्या कहा?

कंपनी के CEO Christophe Fouquet (क्रिस्टोफ फोकेट) ने साफ किया है कि कंपनी का ग्रोथ प्लान अभी भी मजबूत है। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी तेजी से आगे बढ़ेगी और ऑपरेशन्स में भी लोगों की जरूरत बनी रहेगी। यानी यह कटौती पूरी तरह से डाउनसाइजिंग नहीं, बल्कि री-ऑर्गनाइजेशन है।

ASML EUV मशीन बनाने वाली दुनिया की इकलौती कंपनी

ASML दुनिया की इकलौती कंपनी है जो बड़े पैमाने पर EUV (Extreme Ultraviolet) मशीन बनाती है। ये मशीनें ही वो टेक्नोलॉजी हैं जिनसे एडवांस चिप्स बनते हैं, जो स्मार्टफोन, कंप्यूटर और AI सिस्टम्स में इस्तेमाल होते हैं। इसी वजह से TSMC और Intel जैसी दिग्गज कंपनियां ASML पर निर्भर हैं।

क्या ASML तक सीमित है स्टाफ की छंटनी?

बता दें कि हाल के वर्षों में कंपनियों खास कर टेक कंपनियों में छंटनी एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गूगल और मेटा जैसी कंपनियों ने हाल के सालों में मैनेजमेंट लेयर कम करने और काम को ज्यादा फास्ट और एफिशिएंट बनाने के लिए कई तरह की छंटनी की है। फिलहाल ASML अपने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और यूनियनों के साथ बातचीत कर रही है। इसी के आधार पर तय होगा कि कितनी नौकरियां जाएंगी और कब तक यह प्रक्रिया पूरी होगी।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Class 12 Marking Scheme: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द, जानिए इस बार नए सिस्टम से कैसे मिलेंगे नंबर
JAC 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानिए