JAC 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानिए

Published : Apr 21, 2026, 03:09 PM ISTUpdated : Apr 22, 2026, 10:46 AM IST
JAC 10th Result 2026 via SMS

सार

JAC 10th Result 2026 SMS Se Kaise Check Kare: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा आज-कल में कभी भी हो सकती है। ऐसे में जानें बिना इंटरनेट SMS से झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कैसे चेक करें? साथ ही जानें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका, डायरेक्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट।

JAC 10th Result 2026 via SMS: झारखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अब कभी भी झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है। बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं। करीब 4.3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (JAC 10th Result 2026) कब आयेगा?

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कब आयेगा?

लेटस्ट जानकारी के अनुसार कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब जैक बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि JAC 10th Result 2026 30 अप्रैल से पहले घोषित हो सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट कि घोषणा 21 से 22 अप्रैल के बीच हो सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी किए जाने की डेट और टाइम के बारे में ऑफिशियल अपडेट अबतक नहीं दी गई है। झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल स्टूडेंट्स रिजल्ट की घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए बिना इंटरनेट SMS से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है?

SMS से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

अगर रिजल्ट के दिन वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल ही न पाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपना रिजल्ट सिर्फ एक SMS भेजकर भी देख सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देखें-

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • टाइप करें: JAC10 space Roll Number
  • इसे भेज दें 5676750 नंबर पर
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
  • ध्यान रखें: रोल नंबर सही-सही डालना बहुत जरूरी है, नहीं तो रिजल्ट नहीं मिलेगा।

ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं-

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

  • ऑनलाइन झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  • अब “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

JAC 10th Result 2026: पिछले सालों का झारखंड बोर्ड रिजल्ट पास प्रतिशत

पिछले कुछ सालों में झारखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है-

  • 2025: 91.71%
  • 2024: 95.38%
  • 2023: 95%+
  • 2022: 95.71%
  • 2021: 95.9%

खास बात यह है कि हर साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा है। इस ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 में भी पास प्रतिशत करीब 90% के आसपास रह सकता है।  अब झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्र लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें और अपने बोर्ड एग्जाम का रोल नंबर, रोल कोड अपने पास तैयार रखें। ये डिटेल्स आपको बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड में मिल जाएंगे। किसी भी फर्जी वायरल न्यूज या दूसरी अन्य वेबसाइट पर भरोसा न करें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

NEET पेपर लीक: राकेश मंडावरिया कितना पढ़ा-लिखा, फैमिली में कौन-कौन?
JKBOSE 11th Result 2026 Out: क्लास 11 का रिजल्ट जारी, यहां देखें ऑनलाइन स्कोरकार्ड चेक करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक