
JAC Class 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर (JAC 12th Result 2026) रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक किसी भी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। जानिए झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है और झारखंड इंटमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स कहां-कैसे चेक करें।
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी किए जाने को लेकर अबतक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड की तैयारी को देखते हुए माना जा रहा है कि 30 अप्रैल 2026 से पहले रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले और आर्ट्स का बाद में आने की संभावना है। पिछले साल भी JAC ने पहले साइंस-कॉमर्स और फिर आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया था।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे-
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
अगर वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाए, तो SMS से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए-
मैसेज बॉक्स में जाएं
टाइप करें: JHA12 रोल नंबर
भेजें: 5676750 पर
DigiLocker पर भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए-
इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 3.5 लाख छात्र शामिल हुए हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है।
अगर किसी छात्र के किसी विषय में 33% से कम अंक आते हैं, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। JAC कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देगा। इससे छात्र उसी साल पास हो सकते हैं।
हाल ही में 10वीं रिजल्ट को लेकर फर्जी लिंक वायरल हुए थे। इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
नाम से रिजल्ट चेक नहीं किया जा सकेगा। छात्र केवल अपने बोर्ड एग्जाम रोल नंबर और रोल कोड से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। JAC 12वीं का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करें और भरोसा करें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।