UP Class 10th 12th Result 2026: आज कभी भी आ सकता है यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट, डिजीलॉकर पर बड़ा इशारा, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Published : Apr 21, 2026, 10:45 AM IST
UP Class 10th 12th Result 2026

सार

UP Board Class 10th 12th Result 2026 Date Time: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। डिजीलॉकर पर ‘Coming Soon’ अपडेट के बाद रिजल्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानें कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट पूरी डिटेल।

UP Board Class 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 आएगा? रिजल्ट जारी होने के बाद कहां-कैसे चेक करें, जानिए पूरी डिटेल और लेटेस्ट अपडेट।

UP Class 10th 12th Result 2026 Direct Link

कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने नतीजों का इंतजार है। इसी बीच डिजीलॉकर पर “Coming Soon” का मैसेज दिखने लगा है, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

Digilocker पर दिख रहा “Coming Soon” का मतलब क्या है?

डिजीलॉकर वेबसाइट और ऐप पर UP Board Class 10th और 12th Result 2026 के सामने “Coming Soon” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसका साफ मतलब है कि रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या अंतिम चरण में है। जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, छात्र अपने रोल नंबर डालकर तुरंत रिजल्ट देख सकेंगे और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड भी कर पाएंगे।

UP Board Class 10th 12th Result 2026: रिजल्ट आने के बाद कहां-कहां से चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही अपने स्कोरकार्ड चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास कई विकल्प होंगे। जिसमें-

  • डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट (results.digilocker.gov.in / digilocker.gov.in)
  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in)
  • SMS के जरिए (कीपैड फोन यूजर्स के लिए भी सुविधा उपलब्ध होगी)

UP Board Result 2026 ऐसे चेक करें?

अगर आप वेबसाइट से रिजल्ट देखना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले upmsp.edu.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर “10th Result” या “12th Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

क्या आज ही आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026?

डिजीलॉकर पर “Coming Soon” दिखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई फाइनल टाइम नहीं बताया गया है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें और समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होते ही केवल ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। असली (ऑरिजिनल) मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों में भेजी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने स्कूल से इसे प्राप्त कर सकेंगे। UP Board Result 2026 अब बिल्कुल आखिरी स्टेज पर है। डिजीलॉकर का “Coming Soon” संकेत साफ बता रहा है कि रिजल्ट का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है। अब बस नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

JEE Main 2026 Session 2 Result Out: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, 26 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल, महिला टॉपर एक भी नहीं
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key Out: जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक