
JAC 10th Result 2026 Date Latest Updates: झारखंड मैट्रिक रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड झारखंड मैट्रिक का रिजल्ट 2026 घोषित करने की तैयारी में है। रिजल्ट की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। हालांकि अभी तक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डेट और टाइम (JAC 10th Result 2026 Date Time) का लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में जानिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा और कहां-कैसे चेक करें, पूरी डिटेल।
इस बार परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी के बीच हुई थी। आमतौर पर JAC 10वीं का रिजल्ट अप्रैल से मई के बीच जारी करता है। पिछले ट्रेंड और मौजूदा तैयारी को देखें तो उम्मीद है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है। वहीं कई बार JAC 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करता है। इस बार भी ऐसा होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा 30 अप्रैल से पहले हो सकती है। जबकि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (JAC 10th Result 2026) की घोषणा 21 से 22 अप्रैल के बीच कभी भी हो सकती है। रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से घोषित होगी, जोकि 11.30 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे-
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए, तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट SMS से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए-
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या ओपन न हो, तो आप DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
JAC में ग्रेडिंग सिस्टम इस तरह काम करता है-
अगर पिछले 5 सालों का आंकड़ा देखें, तो रिजल्ट लगातार बेहतर हुआ है-
यानी इस बार भी अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद है।
JAC टॉपर्स को आकर्षक इनाम देता है। जिसमें-
हाल ही में सोशल मीडिया पर झारखंड बोर्ड मैट्रिक के फेक रिजल्ट लिंक वायरल हुए थे। बोर्ड ने साफ कहा है कि सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहें।
इस साल करीब 4.23 लाख छात्र-छात्राएं 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। JAC 10वीं रिजल्ट 2026 कभी भी जारी हो सकता है और छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना चाहिए।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।