
CBSE Board Result 2026 Class 12 Marking Scheme: CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की कॉपियों की जांच को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पारदर्शी बना दिया है। कॉपी चेकिंग और मार्किंग सिस्टम बदल गए हैं। अब कॉपियां पारंपरिक तरीके से हाथों-हाथ बांटकर नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चेक की जा रही हैं। इसे On-Screen Marking (OSM) सिस्टम कहा जाता है। इससे रिजल्ट जल्दी आने के साथ-साथ गलतियों की गुंजाइश भी काफी कम हो जाती है। जानिए इस बार का सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 मार्किंग सिस्टम और क्या है वन टाइम स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM)।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मार्किंग सिस्टम इस बार से बदल गया है। अब On-Screen Marking (OSM) सिस्टम के जरिए छात्रों की कॉपी चेकिंग के बाद मार्क्स दिए जाएंगे। इस नए सिस्टम में छात्र पहले की तरह ही पेपर में लिखते हैं। लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों को स्कैन करके एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया जाता है। फिर टीचर्स अपने-अपने स्कूल से लॉगिन करके उन्हीं स्कैन कॉपियों को स्क्रीन पर देखकर चेक करते हैं। यानी अब कॉपियां कहीं भेजने या मैन्युअल हैंडलिंग की जरूरत नहीं पड़ती।
इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नंबर On-Screen Marking सिस्टम के जरिए दिए जाएंगे। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही परीक्षक हर सवाल के लिए नंबर डालते हैं। हर उत्तर के सामने सीधे अंक दर्ज किए जाते हैं, जिसे सिस्टम खुद ही टोटल कर देता है। किसी भी तरह की जोड़-घटाव की गलती नहीं होती। इससे सभी छात्रों के साथ एक जैसा मूल्यांकन सुनिश्चित होता है। इससे टोटलिंग एरर या नंबर छूट जाने जैसी समस्याएं लगभग खत्म हो जाती है।
हां, इस पूरे सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने के लिए CBSE ने शिक्षकों को पहले से ट्रेनिंग दी है। इसके लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन, ड्राई रन (ट्रायल), टेक्निकल सपोर्ट सिस्टम दिया गया। इन सबके जरिए यह सुनिश्चित किया गया है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कॉपी चेकिंग बिना किसी दिक्कत के हो।
इस नए सिस्टम से छात्रों को कई बड़े फायदे मिलते हैं। जिसमें- रिजल्ट जल्दी आने की संभावना बढ़ जाती है। नंबर जोड़ने में गलती नहीं होती। ज्यादा पारदर्शी मूल्यांकन होता है और सभी कॉपियों की एक समान जांच होती है।
सीधे तौर पर मार्क्स बढ़ाने या घटाने का कोई नियम नहीं बदला है। लेकिन क्योंकि अब चेकिंग ज्यादा सटीक और निष्पक्ष है, इसलिए आपको वही नंबर मिलेंगे जो आपने सही में डिजर्व किए हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।