UPSC ने जारी किया Civil Services प्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड, इन आसान 5 स्टेप्स से करें डाउनलोड

सिविल सर्विस के प्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (UPSC Admit Card) जारी कर दिया गया है।  सिविल सर्विस प्री एग्जाम में दो पेपर होते हैं। इसके लिए 200-200 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

Pawan Tiwari | Published : May 10, 2022 8:30 AM IST

करियर डेस्क. यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2022 (upsc civil services prelim exam) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। सिविल सर्विस के प्री एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (UPSC Admit Card) जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम के लिए जिन छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था वो कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्री एग्जाम का आयोजन देशभर में 5 जून को किया जाएगा। इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि इस एग्जाम के लिए केवल ई एडमिट कार्ड ही जारी किया जाएगा। एग्जाम सेंटर में पहुंचने से पहले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं। 

कैसे करें डाउनलोड
इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड निकालने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है इसके लिए हम आपको आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in जाएं।
  2. यहां होमपेज पर दिए गए Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां कैंडिडेट्स से जो जानकारी मांगी गई है उसे भरकर सब्मिट कर दें। 
  4. डिटेल्स भरते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  5. कैंडिडेट्स अब इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें


दो पेपर होते हैं
बता दें कि सिविल सर्विस प्री एग्जाम में दो पेपर होते हैं। इसके लिए 200-200 अंक निर्धारित किए गए हैं। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा। पेपर का सेट हिन्दी और अंग्रेजी में होगा। प्री एग्जाम क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को मेंस एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा। 

एडमिट कार्ड अनिवार्य
प्री एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिट आउट निकाल लें। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 5 जून को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- tricky questions: क्या है जिसे काटा, बांटा और पीसा जाता है पर खाया नहीं जाता, जानें क्या है इसका जवाब

UPSC NDA, NA 1 Result 2022: रिटेन एग्जाम का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

Share this article
click me!