इस राज्य में काम करना चाहती हैं UPSC टॉपर श्रुति शर्मा, एग्जाम की तैयारी के लिए बताए खास टिप्स

Published : May 30, 2022, 06:28 PM IST
इस राज्य में काम करना चाहती हैं UPSC टॉपर श्रुति शर्मा, एग्जाम की तैयारी के लिए बताए खास टिप्स

सार

श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) ने UPSC CSE 2021 के फाइनल रिजल्ट में टॉप किया है। इस बार एग्जाम में केवल 685 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के प्री एग्जाम 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किए गए थे और प्री का रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था।

करियर डेस्क. श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) ने UPSC CSE 2021 के फाइनल रिजल्ट में टॉप किया है। UPSC का रिजल्ट क्लियर करने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।  श्रुति ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी समय घंटों में नहीं देखा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए सबसे जरूरी चीज है फोकस करके पढ़ाई करना। श्रुति ने कहा कि वह हर रोज अखबार पढ़ती थी और अपने नोट्स में अखबार से चीजें जोड़ती थीं। उन्होंने बतया कि वह पढ़ाई के लिए केवल खुद की बनाई नोट्स ही पढ़ती थी और केवल उसी पर फोकस किया। 

सुबह पढ़ाई का सबसे अच्छा समय
उन्होंने बताया कि मेरे लिए पढ़ाई का सबसे बेस्ट समय सुबह का होता था। अखबार पढ़ने से निबंध लिखने में सहायता मिली। अखबार तैयारी के लिए एक अच्छा साधन है। उन्होंने बताया कि उनके घर में पढ़ाई को लेकर अच्छा माहौल था। 

यूपी कैडर चाहती हैं
श्रुति शर्मा, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता यूपी कैडर है। श्रुति ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का प्रयोग छोड़ा नहीं था लेकिन उसका सीमित उपयोग किया। पढ़ाई के टिप्स देते हुए श्रुति ने कहा कि बहुत से लोगों का पढ़ाई के लिए अपना टाइम होता है लेकिन मुझे लगता है कि सुबह के टाइम पर पढ़ाई करना ज्यादा सही होता है। 

मां ने कहा- उसकी दिलचस्पी केवल पढ़ाई में
श्रुति शर्मा की मां रुचि शर्मा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं क्योंकि वह खुश है। यह सब उसके प्रयासों के कारण है। उसे केवल पढ़ाई में दिलचस्पी थी। हम उसे सोने के लिए कहते थे लेकिन वो पढ़ाई पर फोकस करती थी। वहीं, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की बाइस चांसलर ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी में पढ़ाई करने वाले 23 लोगों को सिलेक्शन UPSC में हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई।

इसे भी पढ़ें- UPSC Civil Service Final Result 2021: सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप 

जून महीने में घोषित हो सकते हैं इन 5 राज्यों के रिजल्ट, जानें पहले 10वीं या 12वीं इसके आएंगे परिणाम 

PREV

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए