इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स संघ लोक सेवा आयोग की  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा एग्जाम 2021 का रिजल्ट ( UPSC Civil Service Final Result 2021 ) जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। यूपीएससी द्वारा आय़ोजित सिविल सर्विस एग्जाम 2021 में श्रुति शर्मा (Shruti Sharma ) ने टॉप किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे चेक करें रिजल्ट
UPSC द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है। इसलिए फाइनल राउंड के एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए हम कुछ आसान से स्टेप्स बता रहे हैं। 

  • रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • यहां होम पेज कैंडिडेट्स को UPSC सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट का लिंक मिलेगा। कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी। 
  • इस पीडीएफ फाइल में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स अपना रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर लें। 
  • कैंडिडेट्स इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

किसे मिला कौन सा स्थान
अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। बता दें कि यूपीएससी सीएसई 2021 के फाइनल रिजल्ट में 685 कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया गया है। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 

Scroll to load tweet…

कौन हैं श्रुति शर्मा
जानकारी के अनुसार, श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी में रहकर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।

इसे भी पढ़ें- अनोखा स्कूल: यहां संडे को लगती हैं क्लास, पढ़ाई के लिए बच्चों में दिखता है गजब का उत्साह 

जून महीने में घोषित हो सकते हैं इन 5 राज्यों के रिजल्ट, जानें पहले 10वीं या 12वीं इसके आएंगे परिणाम