UPSC Mains Result 2026 Date: 13 हजार उम्मीदवारों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब आएगा यूपीएससी मेन्स रिजल्ट?

Published : Nov 05, 2026, 05:30 PM IST
UPSC CSE Mains Result 2026 Date

सार

UPSC CSE Mains Result 2026 Date: यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जानें यूपीएससी मेन्स रिजल्ट कब आएगा, संभावित तारीख क्या है और सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना रोल नंबर कैसे चेक करें।

UPSC Mains Result 2026 Latest Updates: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए हजारों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। अगस्त में परीक्षा देने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजरें UPSC CSE Mains Result 2026 पर टिकी हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आयोग रिजल्ट कब जारी करेगा और क्या इस बार भी पिछले साल की तरह नवंबर में ही सफल उम्मीदवारों की लिस्ट आ जाएगी? फिलहाल UPSC ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो नवंबर के पहले से दूसरे पखवाड़े के बीच रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

UPSC Mains Result 2026 कब आएगा?

UPSC CSE Mains 2026 की परीक्षा 21 से 30 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इससे पहले 24 मई को हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 15 जून को घोषित किया गया था। प्रीलिम्स में सफल कुल 13,343 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिला था। पिछले वर्षों के रिजल्ट पैटर्न पर नजर डालें तो UPSC आमतौर पर मुख्य परीक्षा समाप्त होने के करीब 70 से 75 दिनों के भीतर लिखित परिणाम जारी करता रहा है। इसी आधार पर नवंबर 2026 में रिजल्ट आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Agniveer Scheme: अग्निवीरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 नहीं 6 साल होगी नौकरी! जानें क्या बदला

पिछले साल कितने दिनों में आया था UPSC Mains का रिजल्ट?

पिछले चार वर्षों के रिजल्ट डेट पर नजर डालें तो रिजल्ट जारी करने का एक पैटर्न दिखाई देता है।

  • 025: मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक हुई, रिजल्ट 11 नवंबर को आया।
  • 2024: परीक्षा 20 से 29 सितंबर तक हुई, परिणाम 9 दिसंबर को जारी हुआ।
  • 2023: परीक्षा 15 से 24 सितंबर तक हुई, रिजल्ट 8 दिसंबर को घोषित हुआ।
  • 2022: परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक हुई, परिणाम 6 दिसंबर को आया।
  • इस ट्रेंड के मुताबिक, 2026 में भी नवंबर के दौरान परिणाम जारी होने की संभावना है।

UPSC CSE Mains Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अपने मार्क्स चेक करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर What's New या Written Results सेक्शन खोलें।

3. Civil Services (Main) Examination 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।

5. Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।

6. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- Railway Jobs: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सिर्फ डिग्री पास युवाओं के लिए रेलवे स्टेशन मास्टर की बंपर भर्ती

UPSC CSE Mains Result 2026 के बाद क्या होगा?

मुख्य परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अगले चरण यानी Personality Test (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से अलग से विस्तृत जानकारी और जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। UPSC CSE 2026 का फाइनल रिजल्ट मार्च-अप्रैल 2027 के आसपास आने की संभावना है। फिलहाल उम्मीदवारों को सलाह है कि वे किसी अनौपचारिक तारीख पर भरोसा करने के बजाय आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Canva Layoffs 2026: कैनवा का बड़ा फैसला, 1271 कर्मचारियों पर संकट! किसकी जाएगी नौकरी और क्यों?
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 नहीं 6 साल होगी नौकरी! जानें क्या बदला