
करियर डेस्क. UPSC IFS Main Exam Schedule 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएफएस मुख्य परीक्षा (IFS Main Exam 2020) का शेड्यूल/टाइम टेबल जारी कर दिया है। इससे संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन आयोग की साईट पर उपलब्ध है। जो कैंडिडेट्स यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2020 में शामिल होने जा रहें हैं। वे अपने अपने विषय के मुताबिक परीक्षा शेड्यूल देख सकते है।
PDF फाइल में मौजूद इस शेड्यूल को कैंडिडेट्स यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां हम आपको परीक्षा का पूरा शेड्यूल फॉर्मेट एग्जाम डेटशीट के तौर पर दिखा रहे हैं। इस हिसाब से कैंडिडेट्स अपनी तैयारी चालू रखें।
| परीक्षा की तिथि | शिफ्ट 1 | शिफ्ट 2 |
| 28 फरवरी 2021 | सामान्य अंग्रेजी | सामान्य ज्ञान |
| 2 मार्च 2021 | गणित पेपर- I/सांख्यिकी पेपर- I | गणित पेपर- II / सांख्यिकी पेपर- II |
| 3 मार्च 2021 | फिजिक्स पेपर- I/जूलॉजी पेपर -I | फिजिक्स पेपर- II / जूलॉजी पेपर- II |
| 4 मार्च 2021 | केमिस्ट्री पेपर- I/जियोलॉजी पेपर- I | केमिस्ट्री पेपर- II जियोलॉजी पेपर -II |
| 5 मार्च 2021 | एग्रीकल्चर पेपर- I/पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- I | एग्रीकल्चर पेपर- II / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- II |
| 6 मार्च 2021 | वानिकी पेपर- I | वानिकी पेपर -II |
| 7 मार्च 2021 | एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग पेपर-I / सिविल इंजीनियरिंग पेपर -I, केमिकल इंजीनियरिंग पेपर -I/मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर- I/बॉटनी पेपर- I | एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग पेपर- II / सिविल इंजीनियरिंग पेपर- II / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर - II / मैकेनिकल इंजीनियरिंग-पेपर II बॉटनी पेपर- II |
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीएससी आईएफएस मेंस एग्जाम 2020 को 28 फरवरी 2021 से 7 मार्च 2021 तक आयोजित किया जायेगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगी। जो कैंडिडेट्स यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 में पास हुए थे उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल किया जायेगा। मुख्य परीक्षा में पाद होने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
नोट: सभी परिक्षाएं कोविड गाइडलाइंस के तहत संपन्न करवाई जा रही हैं। कैंडिडेट्स कोविड SOP को जरूर पढ़ें। एग्जाम सेंटर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।