Railway New Vacancy: ना एग्जाम-ना इंटरव्यू, 10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे ने निकाली छप्पड़ फाड़ वैकेंसी

Published : Feb 20, 2026, 05:07 PM IST

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: वेस्टर्न रेलवे ने 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास और ITI धारक 21 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया समेत डिटेल।

PREV
15
Western Railway Apprentice Recruitment 2026: 5349 पदों पर भर्ती का बड़ा मौका

अगर आप 10वीं पास हैं और ITI कर चुके हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 तय की गई है। रेलवे में करियर शुरू करने का यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

25
कौन कर सकता है आवेदन? जानिए योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (10+2 सिस्टम) कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 23 मार्च 2026 तक 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

35
बिना परीक्षा होगा चयन, ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट,

अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और ITI में मिले अंकों का औसत निकालकर मेरिट लिस्ट तैयार होगी और दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा। जिनके अंक ज्यादा होंगे, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।

45
आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

फॉर्म भरने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

55
आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी डॉक्यूमेंट सही तरीके से अपलोड करें और लास्ट डेट का इंतजार न करें। रेलवे में अप्रेंटिसशिप भविष्य में स्थायी नौकरी के लिए मजबूत आधार बन सकती है, इसलिए योग्य उम्मीदवार इस मौके को हाथ से न जाने दें।

Indian Railway Apprentice Notification 2026 Link

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories