दिल्ली के इस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं गौतम गंभीर की बेटियां, फीस जानकर चौंक सकते हैं आप

Published : Mar 10, 2026, 12:04 PM IST

Gautam Gambhir Daughters: हाल में गौतम गंभीर ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी पत्नी और दोनों बेटियां वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रही हैं। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि उनकी बेटियां कौन हैं, किस स्कूल में पढ़ती हैं, फीस कितनी है।

PREV
17
गौतम गंभीर की क्यूट बेटियां

2026 का T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी चर्चा में हैं। मैदान पर अपनी रणनीति के लिए मशहूर गौतम गंभीर असल जिंदगी में एक फैमिली मैन हैं। उनकी दो बेटियां हैं, आजीन गंभीर और अनाइजा गंभीर।

27
गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ शेयर की बेटियों की फोटो

T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान दोनों बेटियां अपने पिता के साथ नजर आईं। वहीं गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें उनकी पत्नी और दोनों बेटियां वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रही हैं। ऐसे में फैंस उनकी बेटियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि वे किस स्कूल में पढ़ती हैं और उनकी फीस कितनी है।

37
कौन हैं गौतम गंभीर की बेटियां?

गौतम गंभीर और उनकी पत्नी नताशा जैन की दो बेटियां हैं। आजीन गंभीर, बड़ी बेटी का जन्म 1 मई 2014 को हुआ था। वहीं अनाइजा गंभीर, छोटी बेटी का जन्म 21 जून 2017 को हुआ था। दोनों बहनों के बीच करीब 3 साल का अंतर है।

47
गौतम गंभीर की बेटियों के नाम आजीन और अनाइजा का मतलब क्या है?

दिलचस्प बात यह है कि गौतम गंभीर की दोनों बेटियों के नाम अरबी भाषा से लिए गए हैं। आजीन का मतलब होता है “खूबसूरती” जबकि अनाइजा का मतलब होता है “गरिमा या ग्रेस”। गंभीर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

57
किस स्कूल में पढ़ती हैं गौतम गंभीर की बेटियां?

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर की बेटियां आजीन और अनाइजा गंभीर दिल्ली के मशहूर स्कूल The Ardee School में पढ़ती हैं। यह देश के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूलों में गिना जाता है। यहां मॉन्टेसरी से लेकर K-12 तक की पढ़ाई होती है और इंटरनेशनल IGCSE पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाता है। स्कूल में कई खास सुविधाएं भी दी जाती हैं, जैसे- पॉटरी और आर्ट क्लास, एम्फीथिएटर, एयर कंडीशंड क्लासरूम, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग। स्कूल का फोकस बच्चों में क्रिएटिविटी, आत्मनिर्भरता और क्रिटिकल थिंकिंग विकसित करने पर रहता है।

67
कितनी है गौतम गंभीर की बेटियों के स्कूल की फीस?

गौतम गंभीर की बेटियों के स्कूल की फीस यानी दिल्ली के प्राइवेट इंटरनेशनल स्कूलों की तरह ही द आर्डी स्कूल की फीस भी थोड़ी ज्यादा मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मॉन्टेसरी और शुरुआती कक्षाओं की फीस लगभग 2.50 से 3.50 लाख रुपये सालाना तक है। बड़ी कक्षाओं में यह फीस और बढ़ जाती है। हालांकि अलग-अलग क्लास और कैंपस के हिसाब से फीस में बदलाव भी हो सकता है।

77
बेहद भावुक और प्यारे पिता हैं गौतम गंभीर

क्रिकेट के मैदान पर सख्त दिखने वाले गौतम गंभीर अपनी बेटियों के साथ काफी भावुक और प्यार भरे पिता हैं। यही वजह है कि वह अक्सर कहते हैं कि पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। नीचे देखें उनकी बेटियों के कुछ क्यूट वीडियोज-

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories