
World Environment Day 5 June 2026: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2026) हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस पर्यावरण दिवस पर जानिए कैसे सोशल मीडिया पर आपका एक 10 से 15 सेकंड का वीडियो देखना भी पर्यावरण पर बहुत बुरा असर डाल रहा है और अब कैसे यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़े छुपे सकंटों में से एक बन चुका है। हर सुबह उठते ही मोबाइल उठाना, फिर थोड़ी देर में Instagram Reels, YouTube Shorts या Facebook पर endless scrolling… यह सब अब हमारी दिनचर्या बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका यह “बस 10 मिनट और” वाला स्क्रॉलिंग सेशन सिर्फ आपकी आंखों और समय पर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण (Environment) पर भी असर डाल रहा है? सच यही है कि हर वीडियो, हर रील और हर क्लिक के पीछे छुपा है एक बड़ा सिस्टम, जिसमें डेटा सेंटर, बिजली की खपत और कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) का एक पूरा नेटवर्क है और यही बन रहा है पर्यावरण के लिए एक नया छुपा हुआ संकट। जानिए क्या है डिजिटल प्रदूषण और पर्यावरण के लिए कैस है खतरा।
आपके लिए सिर्फ एक 15 सेकंड की वीडियो है… लेकिन पीछे क्या होता है, जानकर आप चौंक जाएंगे। वह वीडियो किसी डेटा सेंटर (Data Center) में स्टोर होता है। वहां लाखों सर्वर 24x7 चलते रहते हैं। हर बार वीडियो प्ले होने पर इंटरनेट डेटा ट्रैवल करता है। इसमें भारी मात्रा में बिजली (Electricity) खर्च होती है। आसान शब्दों में कहें तो आपका हर स्क्रॉल, बिजली की मांग बढ़ा रहा है।
जब हम “क्लाउड” बोलते हैं, तो लगता है सब हवा में है… लेकिन असल में यह होते हैं बड़े-बड़े डेटा सेंटर्स जो AC की तरह लगातार ठंडे रखे जाते हैं। हजारों सर्वर मशीनों से भरे होते हैं। 24 घंटे बिना रुके चलते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी दुनिया का इंटरनेट अगर एक देश होता, तो वह काफी बड़े देशों जितनी बिजली खपत करता और इसका बड़ा हिस्सा आता है हमारे रोज के रील्स, वीडियो और स्ट्रीमिंग से।
जब आप कोई रील देखते हैं। YouTube पर वीडियो ऑटो-प्ले करते हैं। Instagram पर बिना रुके scroll करते हैं, तो आपके डिजिटल एक्टिविटी से Carbon Footprint बनता है मतलब आप बिना कुछ जलाए भी CO₂ emissions बढ़ा रहे हैं
इस बात पर जब आप यह सोचते हैं कि एक वीडियो से क्या फर्क पड़ता है? तो इसका जवाब यह है कि असल में हर वीडियो का डेटा ट्रांसफर यानी एनर्जी की खपत। अरबों यूजर और उनके रोज के घंटे और वीडियो यानी बहुत ही ज्यादा एनर्जी की डिमांड और यही मिलकर बनाता है ग्लोबल डिजिटल पॉल्यूशन।
आज की युवा पीढ़ी Reels पर 2-4 घंटे रोज खर्च करती है। Auto-scroll और autoplay को रोकती नहीं। बैकग्राउंड में वीडियो चलते रहते हैं। यह आदतें अनजाने में energy consumption बढ़ा रही हैं।
नहीं। बिल्कुल नहीं। समस्या सोशल मीडिया नहीं है… समस्या है अनियंत्रित और अनजाना इस्तेमाल। ऐसे में आप चाहें तो इन छोटे बदलावों से फर्क डाल सकते हैं-
हम अक्सर सोचते हैं कि पर्यावरण सिर्फ पेड़-पौधों, नदियों और प्रदूषण से जुड़ा है… लेकिन अब सच यह है कि आपकी स्क्रीन का हर स्क्रॉल भी पर्यावरण को प्रभावित करता है। Digital lifestyle भी अब Climate change का हिस्सा बन चुका है। तो अगली बार जब आप “बस एक और Reel” देखें… थोड़ा रुककर सोचिए क्या यह सिर्फ आपका समय खर्च कर रहा है या धरती का भी?
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।