Best Cities for Jobs in India: LinkedIn की नई रिपोर्ट ने चौंका दिया है. भारत में अब नौकरियां सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे शहर तेज़ी से नए जॉब हब बन रहे हैं. देखिए कौन से 10 शहर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं.

LinkedIn Jobs on the Rise: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो अब सिर्फ बेंगलुरु, मुंबई या दिल्ली जैसे बड़े शहरों के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है. LinkedIn की 'Jobs on the Rise' रिपोर्ट ने एक नया ट्रेंड दिखाया है, जिसके मुताबिक भारत में नौकरियों के नए केंद्र उभर रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर गुरुग्राम का नाम है, जो दिखाता है कि जॉब मार्केट का मिजाज बदल रहा है.

लिस्ट में कौन-कौन से शहर?

इस लिस्ट में गुरुग्राम ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. हालांकि, इसके ठीक बाद भारत के पारंपरिक आईटी और फाइनेंस हब, बेंगलुरु और मुंबई, क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. इससे यह तो साफ है कि ये शहर अभी भी नौकरियों के बड़े गढ़ हैं, लेकिन सबसे तेज़ ग्रोथ का ताज अब इनके सिर पर नहीं है.

लिस्ट में आगे बढ़ते हुए पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, नोएडा और नई दिल्ली जैसे शहर भी अपनी जगह बनाए हुए हैं. इन शहरों ने टॉप 10 में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. ये सभी शहर लंबे समय से अलग-अलग सेक्टर्स में नौकरियों के लिए जाने जाते रहे हैं.

लेकिन इस रिपोर्ट की सबसे दिलचस्प बात लिस्ट के आखिर में देखने को मिलती है. अहमदाबाद ने नौवां स्थान हासिल किया है, जबकि जयपुर ने दसवें नंबर पर एंट्री मारकर सबको चौंका दिया है. जयपुर का इस लिस्ट में शामिल होना इस बात का बड़ा संकेत है कि अब टियर-2 शहर भी करियर बनाने के लिए बेहतरीन मौके दे रहे हैं.

View post on Instagram

क्या है इस बदलाव का मतलब?

लिंक्डइन की यह रिपोर्ट असल में भारत के जॉब मार्केट में हो रहे एक बड़े बदलाव की कहानी कहती है. अब तक जो अवसर सिर्फ गिने-चुने महानगरों में केंद्रित थे, वे अब देश के दूसरे हिस्सों में भी फैल रहे हैं. इसे नौकरियों का विकेंद्रीकरण (decentralisation) कहा जा सकता है, जो एक बहुत पॉजिटिव संकेत है.

कुल मिलाकर, यह लिस्ट बताती है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी अब कुछ शहरों तक सीमित नहीं है. गुरुग्राम की टॉप पोजिशन और जयपुर की एंट्री यह साबित करती है कि आने वाले समय में नौकरी ढूंढने वालों के लिए मौके और विकल्प, दोनों बढ़ने वाले हैं.