Forbes Top Companies for Women 2026: Forbes की 2026 की टॉप 50 कंपनियों की लिस्ट में भारत से सिर्फ HCLTech को जगह मिली है। जानिए Microsoft और Apple समेत कौन सी कंपनियां हैं टॉप पर।

World’s Best Companies for Women 2026: दुनिया की उन कंपनियों की लिस्ट जारी हुई है, जहां महिलाओं को काम करने का अच्छा माहौल, करियर में आगे बढ़ने के मौके और बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। Forbes की 2026 की इस लिस्ट में भारत की सिर्फ एक कंपनी HCLTech जगह बना पाई है। कंपनी को 40वीं रैंक मिली है। वहीं, टॉप 20 कंपनियों में भारत की एक भी कंपनी शामिल नहीं है।

Microsoft पहले, Apple दूसरे नंबर पर

Forbes की World's Top Companies for Women 2026 की लिस्ट में Microsoft ने पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी पिछले साल भी पहले नंबर पर थी। वहीं, Apple दूसरे और कनाडा की इंश्योरेंस कंपनी Manulife तीसरे नंबर पर रही। इस लिस्ट में फ्रांस की L’Oréal को चौथा और MAIF को पांचवां स्थान मिला है। इन कंपनियों को बेहतर वर्कप्लेस, महिलाओं के लिए सुविधाओं और करियर में आगे बढ़ने के मौकों जैसे पहलुओं के आधार पर पहचान मिली है।

महिलाओं के लिए कैसी सुविधाएं जरूरी?

आज नौकरी करते समय महिलाएं सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं, बल्कि काम का अच्छा माहौल और आगे बढ़ने के मौके भी चाहती हैं। कंपनियों में ऐसी सुविधाएं उनकी मदद कर सकती हैं। इनमें खास तौर पर शामिल हैं-

  • फ्लेक्सिबल वर्किंग: जरूरत के हिसाब से काम के समय में लचीलापन।
  • हाइब्रिड वर्किंग: ऑफिस और घर, दोनों जगह से काम करने की सुविधा।
  • करियर ग्रोथ: प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां संभालने के मौके।
  • बेहतर वर्कप्लेस: ऐसा माहौल, जहां कर्मचारियों को सहयोग मिले और उन्हें आगे बढ़ने का बराबर मौका मिले।

ये भी पढ़ें- Elon Musk की कंपनियां इतनी तेजी से कैसे काम करती हैं? पूर्व X CEO ने बताया मस्क के ट्रिलियनेयर बनने के पीछे का राज

क्या करती है HCLTech?

  • HCLTech भारत की बड़ी IT कंपनियों में से एक है। इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। कंपनी 60 से ज्यादा देशों में काम करती है और कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देती है।
  • इसमें बैंकिंग, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम और रिटेल जैसे सेक्टर शामिल हैं। HCLTech की चेयरपर्सन रोशनी नादर हैं, जबकि सी विजयकुमार कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह कंपनी शिव नादर के HCL Group का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- ठंड में स्कूटर से आती थी कर्मचारी, बॉस ने देखा तो गिफ्ट कर दी 43 लाख की BMW, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला

महिलाओं को लीडरशिप में आगे बढ़ाना लक्ष्य

वित्त वर्ष 2024-25 में HCLTech का कुल रेवेन्यू 1,17,055 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 6.5% ज्यादा था। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 17,390 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का कहना है कि वह हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है। खास तौर पर बड़े पदों और लीडरशिप की भूमिकाओं में महिलाओं को ज्यादा मौके देना उसके लक्ष्यों में शामिल है। Forbes की इस लिस्ट में HCLTech का नाम आना भारतीय IT सेक्टर के लिए अहम है। हालांकि, महिलाओं के लिए बेहतर कंपनी वही मानी जाती है, जहां उन्हें नौकरी मिलने से लेकर प्रमोशन और बड़े पदों तक पहुंचने में बराबर अवसर मिलें।