World Hindi Day Interesting Facts: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन उस भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है, जिसने हिंदी को भारत से निकलकर पूरी दुनिया तक पहुंचाया। विश्व हिंदी दिवस पर जानिए हिंदी से जुड़े 30+ रोचक फैक्ट्स।
हिंदी एक इंडो-यूरोपीय भाषा है, जिसका विकास संस्कृत से अपभ्रंश के रास्ते हुआ।
देवनागरी लिपि में 52 वर्ण होते हैं और हर वर्ण की अपनी स्पष्ट ध्वनि होती है।
हिंदी को जैसा लिखा जाता है, वैसा ही बोला जाता है, इसलिए इसे सीखना आसान माना जाता है।
संस्कृत, फारसी और अरबी शब्दों के मेल से हिंदी एक संपर्क भाषा बनी।
हिंदी के कई शब्द इंग्लिश में शामिल हैं जैसे- Guru, Jungle, Loot, Pajama, Thug, Avatar।
57
साहित्य और मीडिया में हिंदी
पहली हिंदी किताब ‘प्रेम सागर’ (1805) लल्लूलाल ने लिखी।
पहला हिंदी अखबार ‘उदंत मार्तंड’ (1826) कलकत्ता से निकला।
पहली हिंदी फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) थी।
पहली साउंड हिंदी फिल्म आलम आरा (1931) बनी।
30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
67
डिजिटल युग में हिंदी
2016 में हिंदी ऑनलाइन न्यूज पाठकों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो तेजी से बढ़ी।
आज करीब 66% भारतीय हिंदी बोलते हैं और 77% हिंदी समझते हैं।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 900 से ज्यादा हिंदी शब्द शामिल हैं, जैसे जुगाड़, चड्डी, भेल पूरी।
फोरवो ऐप पर 14,700 से ज्यादा हिंदी शब्दों का उच्चारण मौजूद है।
77
हिंदी से जुड़ी कुछ और रोचक बातें
अमीर खुसरो को खड़ी बोली की शुरुआत करने वालों में माना जाता है।
हिंदी संविधान की 22 अनुसूचित भाषाओं में शामिल है।
मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में हो रही है।
ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर में ‘नारी शक्ति’ (2017) शामिल रहा।
हिंदी भारत की विविधता को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।