
एंटरटेनमेंट डेस्क. आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैजल खान (Faisal Khan) उस वक्त से लाइमलाइट में बने हुए है जब से उन्हें सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) ऑफर हुआ। हालांकि, उन्होंने शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। इसी बीच उन्होंने कुछ इंटरव्यू भी दिए, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और भाई आमिर खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। वहीं, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी ऐसा कुछ कह दिया कि जिससे सुनने वालों के होश उड़ गए। आपको बता दें कि फैजल ने एक वीडियो शेयर कर खुद बताया था कि उन्हें विवादित शो बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वे घर के अंदर जाने में इंटरेस्टेड नहीं है।
फैजल खान ने की पारिवारिक विवाद पर बात
हाल ही में फैजल खान ने टाइम्स नाउ के दिए एक इंटरव्यू में अपने पारिवारिक विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- दुनिया से तो लड़ा जा सकता है लेकिन अपनों से लड़ना आसान नहीं। उनकी मानें तो घरवालों ने कहा कि वे पागल है। आमिर ने उनके पीछे गार्ड लगा दिए, उनका फोन तक छीन लिया। सबसे कटऑफ करके उन्हें कैद किया, दवाईयां दी। काफी वक्त तक उन्होंने यह सब झेला। इंटरव्यू के दौरान फैजल ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया तो उनपर केस फाइल कर दिया गया। हालांकि, वह यह केस जीत गए। कोर्ट ने यह भी कहा कि मैं पागल नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने स्क्रिप्ट लिखना शुरू की।
सुशांत सिंह का हुआ मर्डर
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं जानता हूं कि यह मर्डर है। केस कब खुलेगा या फिर नहीं खुलेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। कई एजेंसिया इस पर काम रह ही है। देखना होगी कि सच्चाई कब बाहर आती है। मैं चाहता हूं सच बाहर आए और सबको इसका पता चले। इसी दौरान उन्होंने बिग बॉस 16 के ऑफर को ठुकरा देने के बारे में भी बातक की। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके पास इस शो में हिस्सा लेने के लिए ऑफर आया था। उस वक्त वे पैसों के लिए इसमें हिस्सा लेना चाहते थे, लेकिन फिर एक फोन ने सारा मामला खत्म कर दिया। अब दोबारा उनको अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने बताया कि वे लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहते है और अपनी लाइफ एन्जॉय करना चाहते है। बता दें कि फैजल का फिल्मी सुपर फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए। उन्होंने आमिर के साथ फिल्म मेला से डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें
Weekend Collection में टॉप 5 की लिस्ट से ब्रह्मास्त्र आउट, आमिर-शाहरुख-अक्षय के भी अते-पते नहीं
इन 7 फिल्मों का VFX बजट हिला देगा दिमाग, पर Brahmastra के धांसू सीक्वेंस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
ढंग से हिंदी तक नहीं बोल पाती ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस, 4 हुई सुपर फ्लॉप तो 2 छोड़कर जा चुकी इंडस्ट्री
जितना Brahmastra ने 3 दिन में कमाया, उतना आलिया भट्ट की ये 10 फिल्में लाइफटाइम में नहीं कमा पाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।