19 March को BOX OFFICE पर मचेगा तहलका, एकसाथ रिलीज हो रही ये 5 फिल्में
नवरात्रि या गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में जोरदार धमाका देखने मिलने वाला है। दरअसल, 19 मार्च को एकसाथ 5 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में शामिल हैं। जानते हैं गुरुवार को कौन-कौन सी फिल्में आ रही है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में घमासान
19 मार्च यानी गुरुवार को गुड़ी पड़वा के मौके पर सिनेमाघरों में घमासान मचने वाला है। दरअसल, इस दिन एकसाथ अलग-अलग भाषाओं की 5 फिल्में रिलीज हो रही है। हालांकि, इनमें से सबसे बड़ी टक्कर धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह के बीच देखने मिलने वाली है। जानते गुरुवार को रिलीज हो रही फिल्मों के बारे में…
फिल्म धुरंधर 2
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर आदित्य धर की ये एक स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म है, जिसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 या धुरंधर, रनटाइम किसका ज्यादा- रणवीर सिंह की दोनों फिल्मों में कौन सी वाली लंबी?
फिल्म उस्ताद भगत सिंह
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित ये एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, चम्म्क चंद्र लीड रोल में हैं।
फिल्म लव मॉकटेल 3
लव मॉकटेल 3 एक कन्नड़ रोमांटिक फैमिली ड्रामा है जो 19 मार्च को रिलीज हो रही है। डार्लिंग कृष्णा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डार्लिंग कृष्णा, मिलाना नागराज, अमृता अयंगर, राचेल डेविड, अभिलाष दलपति, संवृथा लीड रोल में हैं।
फिल्म यूथ
यूथ तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे केन करुणास ने लिखा और निर्देशित किया है। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म में सूरज वेंजारामूडु, अनिशमा अनिलकुमार, मीनाक्षी दिनेश, प्रियांशी यादव और देवदर्शनी लीड रोल में हैं। इसका निर्माण पारवथा एंटरटेनमेंट्स और स्ट्रीट बॉय स्टूडियोज ने किया है।
फिल्म आदु 3: वन लास्ट राइड-भाग 1
आदु 3: वन लास्ट राइड भाग 1 मलयालम भाषा की फंतासी कॉमेडी फिल्म है। इसे मिधुन मैनुअल थॉमस ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण विजय बाबू और वेणु कुन्नापिल्ली ने फ्राइडे फिल्म हाउस और काव्या फिल्म कंपनी के बैनर तले किया गया है। इसमें जयसूर्या, सैजू कुरुप, विनायकन, रेन्जी पणिक्कर, विजय बाबू, सनी वेन, धर्मजन बोलगट्टी, भगत मैनुएल, इंद्रांस, बिजुकुट्टन, सुधि कोप्पा, हरिकृष्णन लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार ने हुलिया बदला-साउथ की नकल की फिर भी फिल्म हुई डिजास्टर, करोड़ों का लगा फटका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।