भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग डांस करते नजर आए आमिर खान, दोनों को साथ देख लोगों ने किए ऐसे सवाल

Published : Jun 28, 2022, 09:28 AM IST
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग डांस करते नजर आए आमिर खान, दोनों को साथ देख लोगों ने किए ऐसे सवाल

सार

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं, हाल ही में उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से मुलाकात की।  

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह  (Akshara Singh) ने हाल ही में आमिर खान से (Aamir Khan) से मुलाकात की। इस दौरान जहां दोनों ने फिल्मों, गानों से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर बात की वहीं दोनों साथ में डांस करते भी नजर आए। डांस करते वीडियो अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है और कुछ सवाल भी पूछ रहे है। बता दें कि आमिर इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है और प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का गाना फिर ना ऐसी रात आएगी.. रिलीज किया गया था। और इसी गाने पर अक्षरा-आमिर डांस करते दिख रहे है। 


प्यार-ब्रेकअप पर की अक्षरा सिंह ने बात
बता दें कि आमिर खान इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन कर रहे है और इस दौरान कुछ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से मुलाकात भी कर रहे है। इसी दौरान वे अक्षरा सिंह से मिले। उन्होंने अक्षरा से प्यार को लेकर सवाल पूछे। अक्षरा ने आमिर के सवाल का जवाब देते हुए कहा- शुरुआत में यह अच्छा रहा लेकिन बाद में इससे काफी दर्द मिला। उनका दिल टूटा और फिर उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। अक्षरा ने बताया कि उनका पहला प्यार स्कूल के दिनों का है, जो उनके सीनियर थे। वे उन्हें बहुत प्यार करती थी। हालांकि, दोनों की उम्र में काफी अंतर था। फिर एक दिन उनके घर से शादी का रिश्ता आया लेकिन मेरे घरवाले तैयार नहीं हुए और सबकुछ खत्म हो गया। 


अक्षरा सिंह ने शेयर किया डांस वीडियो
अक्षरा सिंह ने आमिर खान के साथ वाला डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में देख सकते है कि आमिर के साथ डांस करते वक्त अक्षरा बेहद खुश नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- ये वाकई एक सपने को पूरा करने जैसा है, धन्यवाद आमिर सर, मैं इस दिन को कभी नहीं भूल पाऊंगी। उनकी पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट्स कर रहे है। एक ने सलाह दी कि जल्द से जल्द से इनके साथ फिल्म साइन कर लो। एक ने लिखा- हमारी शेरनी आप पर गर्व है। इसके अलावा कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की। 


- बात फिल्म लाल सिंह चड्ढा की करें तो ये इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर लीड रोल में है। बता दें कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। फिल्म को अद्वैत चन्दन ने डायरेक्ट किया है। 

 

ये भी पढ़ें
मम्मी-पापा बनने वाले आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानें कौन है किस पर भारी

प्रेग्नेंसी में भी काम करेंगी आलिया भट्ट, इन हीरोइनों ने भी ऐसी हालत में पूरी की फिल्मों की शूटिंग

कभी साइकिल के लिए भी तरसने वाले निरहुआ आज करते हैं 65 लाख की कार की सवारी, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

बढ़ा वजन, बिखरे बाल और अल्लू अर्जुन को ऐसी हालत में देख चौंके सभी, यूं उड़ रहा साउथ स्टार का मजाक

कभी प्रियंका चोपड़ा ने पति को किया Kiss तो कभी सरेआम किया रोमांस, यहां एन्जॉय कर रही रोमांटिक वेकेशन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!