15 साल बाद आपसी सहमति से अलग हुए आमिर खान-किरण राव, टूट गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी

Published : Jul 03, 2021, 11:53 AM ISTUpdated : Jul 03, 2021, 01:11 PM IST
15 साल बाद आपसी सहमति से अलग हुए आमिर खान-किरण राव, टूट गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी

सार

आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे किरण राव से आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। दोनों ने 15 साल बाद शादी तोड़कर सबको चौंका दिया है।

मुंबई. आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे किरण राव से आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। दोनों ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। दोनों ने 15 साल बाद शादी तोड़कर सबको चौंका दिया है। तलाक पर आमिर और किरण ने ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी कर दिया है। दोनों ने लिखा- 15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। 


- उन्होंने आगे लिखा- हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स बने रहेंगे और उसकी परवरिश साथ ही करेंगे। हम फिल्मों के लिए और अपने पानी फाउंडेशन के लिए साथ काम करते रहेंगे।


- उन्होंने आगे लिखा- हमारे रिश्ते में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे। धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर।


- बता दें कि आमिर ने पहली शादी मात्र 21 साल की उम्र में की थी। उस वक्त उनकी पत्नी रीना दत्ता 19 साल की थीं। आपको बता दें कि आमिर ने अपनी हिट फिल्म कयामत से कयामत तक से पहले ही शादी कर ली थी। रीना से तलाक लेने के बाद भी आमिर के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं। रीना अक्सर आमिर के फैमिली फंक्शन में नजर आती रहती हैं। 


- बता दें कि आमिर और रीना ने कई दिनों तक अपनी शादी की बात घरवालों से छुपाकर रखी थी। क्रिस्टीना डेनियल की बुक 'आई विल डू इट माय वे : इनक्रेडिबल जर्नी ऑफ आमिर खान' में इस लव स्टोरी के बारे में लिखा गया है। दोनों ने 18 अप्रैल, 1986 को घर से भागकर शादी कर ली थी।


- हालांकि, आमिर-रीना की शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में उनका तलाक हो गया था। हालांकि, इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी इरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं। रीना को तलाक देने के बाद आमिर ने किरण राव से 2005 में शादी की थी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!