
मुंबई. राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर का आज जन्मदिन है। आर्य बब्बर बॉलीवुड में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन पंजाबी फिल्मों में वो अपने अभिनय से लोगों को कायल जरूर बना लिए हैं। बॉलीवुड में आर्य 'अब के बरस' से डेब्यू किया था। इस मूवी में इनके साथ अमृता राव थीं। लेकिन फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखाई पाई। इसके बाद उन्होंने 'मटरू की बिजली का मन डोला'और गुरु जैसी फिल्मों में काम किया। 15 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम करने वाले आर्य कोई हिट फिल्म इंडस्ट्री को नहीं दे पाए।
आर्य बब्बर उस वक्त विवादों में आए जब वो बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट्स पहुंचे। इस सीजन में एक्ट्रेस मिनीषा लांबा(Minissha lamba) भी थीं। इस शो में उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर एक गलत अफवाह उड़ाई थी। उन्होंने कहा कि वो और मिनीषा एक दूसरे से डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो और मिनीषा एक पंजाबी फिल्म के सेट पर मिले थे। तब से वो डेट कर रहे हैं।
झूठी अफवाह को जानकर मिनीषा लांबा खूब बरसी थी
लेकिन मिनीषा ने इस बात से इंकार कर दिया था और उनपर खूब बरसी थी। जिसके बाद आर्य बब्बर को उनसे माफी मांगनी पड़ी थी। इस खबर के खूब चर्चे हुए थे। बिग बॉस शो में आर्य करीब दो महीने तक घर में रहे थे। इसके बाद वो बेघर हो गए थे। फिल्मों के अलावा आर्य बब्बर सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में भी काम किया था। बता दें कि आर्य बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन पुरी से शादी की है।
प्रतिक बब्बर के सौतेले भाई है आर्य बब्बर
आर्य बब्बर प्रतीक बब्बर के सौतेले भाई हैं। गौरतलब है कि आर्य बब्बर ने स्मिता पाटिल से दूसरी शादी की थी। इनसे उनका बेटा प्रतीक बब्बर हुए। दोनों भाई भले ही बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया, लेकिन अपने पिता राज बब्बर की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाए। आर्य बब्बर को एक्टिंग के अलावा लिखने का शौक है। उन्होंने पुष्पक विमान नाम की एक कॉमिक बुक लिखी है। जिसे काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें:
निक्कर और ट्यूब टॉप के साथ जैकेट पहनकर पलक तिवारी ने हॉटनेस का लगाया तड़का,देखें PHOTOS
'मेरी दुर्गा' फेम केट शर्मा ने नाइट ड्रेस में कहा गुडनाइट, परफेक्ट फिगर देख फैंस के उड़ गए होश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।