
मुंबई. एक्टर संजय मिश्रा के साथ फिल्म कांचली लाइफ इन ए स्लाउज (Kaanchli Life in a Slough) में काम करने वाली एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा (shikha malhotra) ने कोरोना काल में नर्स बनकर लोगों की सेवा की थीं। अब वह ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई हैं। कोविड मरीजों के लिए एक नर्स के रूप में सेवा करने के बाद सुर्खियों में आई शिखा खुद भी COVID-19 पॉजिटिव आई थीं और भर्ती रही थीं। उस दौरान शिखा ने पोस्ट में लिखा था- अभी शरीर में ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। पोस्ट उनके लिए है जो कहते हैं कि कोरोना कुछ नहीं हैं ... पिछले 6 महीनों से आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं ने सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी दुआओं से जल्द स्वस्थ भी हो जाऊंगी।
अब शिखा को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रेन स्ट्रोक से उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काफी बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है और लकवा मार गया है, जिसके बाद उन्हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ ऐसा कोविड-19 से उबरने के महज एक महीने बाद हुआ है।
उनकी मैनेजर ने बताया कि शिखा को 10 दिसंबर की रात को पैरालिसिस स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिखा की हालत ऐसी है कि वह बात नहीं कर पा रही हैं। डॉक्टर उन्हें ठीक करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
शिखा ने हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे अस्पताल में काम किया था। वह आइसोलेशन डिपार्टमेंट में थीं। शिखा ने दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग अस्पताल से बीएससी ऑनर्स की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।