सलमान के बाद विवेक ओबेरॉय रहा था अफेयर, ऐसे हुई थी ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अभिषेक की एंट्री

Published : Nov 01, 2019, 11:48 AM IST
सलमान के बाद विवेक ओबेरॉय रहा था अफेयर, ऐसे हुई थी ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अभिषेक की एंट्री

सार

सिनेमाजगत में अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती से सभी को दिवाने बनाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या आज बच्चन परिवार की बहू हैं। जहां वो अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और बच्चन परिवार की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

मुंबई. सिनेमाजगत में अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती से सभी को दिवाने बनाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या आज बच्चन परिवार की बहू हैं। जहां वो अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और बच्चन परिवार की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं। अभिषेक से शादी से पहले उनका नाम सलमान और विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ चुका है। ऐश्वर्या के जन्मदिन के मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डालेंगे।

सलमान से रहा था अफेयर 

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी सिनेमाजगत की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। दोनों जब रिलेशनशिप में थे तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों का प्यार साल 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। ऑनिस्क्रीन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 2 साल तक डेट किया था इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इनके ब्रेकअप की वजह सलमान खान द्वारा एक्ट्रेस के साथ दुर्व्यवहार करने को माना जाता है। कहा जाता है कि वो ऐश के साथ मारपीट किया करते थे। 

विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ चुका नाम

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय, सलमान का साथ छोड़ने के बाद वो अकेली हो गई थीं, जिसकी वजह एक्ट्रेस की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई। दोनों फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते समय एक-दूसरे के नजदीक आए थे। इतना ही नहीं, विवेक ने तो ऐश्वर्या के 30वें जन्मदिन पर 30 गिफ्ट दिए थे। हालांकि, ऐश ने कभी भी इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया। लेकिन वो अक्सर इवेंट्स और फंक्शन्स में उनके साथ स्पॉट होती थीं। इसके कारण दोनों के रिलेशनशिप में रहने की खबरें आने लगी थीं। इसी बीच एक्टर ने सलमान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने विवेक का साथ छोड़ने का फैसला लिया और दोनों अलग हो गए।

ऐश्वर्या ने थामा अभिषेक का हाथ

सलमान, विवेक से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई और दोनों ने 12 साल पहले 2007 में शादी कर ली थी। दोनों ने साथ में 'रावण', 'कुछ न कहो' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन इनका प्यार 2006 में आई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा। इनके बीच सॉन्ग 'कजरा रे' के दौरान से नजदीकियां बढ़ी थीं। इस मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारने का मौका मिला। इसके बाद 'गुरु' के प्रीमियतर के लिए दोनों टोरंटो में थे। फिर अभिषेक एक्ट्रेस को घर की बालकानी में ले गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। ऐश्वर्या ने भी हां कर दी और फिर क्या था 2007 में इनकी शादी हो गई। अब दोनें की 7 साल की एक बेटी आराध्या है। उसका जन्म 2011 में हुआ था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Most Expensive Film Scenes: 6 सबसे महंगे सीन, कुछ मिनट्स के लिए पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपए
Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में