Cannes 2022: ऐश्वर्या राय के चेहरे पर सूजन और बदली रंगत देख सभी हैरान, एक ने पूछा- सर्जरी करवाई क्या

Published : May 19, 2022, 11:47 AM ISTUpdated : May 19, 2022, 11:50 AM IST
Cannes 2022: ऐश्वर्या राय के चेहरे पर सूजन और बदली रंगत देख सभी हैरान, एक ने पूछा- सर्जरी करवाई क्या

सार

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सेलेब्स कान्स के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे है।  

मुंबई. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े और फेमस इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) का आयोजन फ्रांस में किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर की सेलिब्रिटीज शामिल हो रही है। बॉलीवुड से भी कई स्टार्स इवेंट के रेज कारपेट की शोभा बढ़ा रहे है। कान्स के रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला तक नजर आई। वहीं, बीती शाम  ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) कान्स के रेड कारपेट अपना जलवा बखेरती नजर आई। ऐश्वर्या राय ने इस दौरान काले रंग की फ्लोरल गाउन में नजर आई। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कईयों तो ऐश्वर्या राय का लुक पसंद आया लेकिन कुछ ने उनपर भद्दे कमेंट्स भी किए। दरअसल, सामने आई फोटोज में उनके गाल काफी सूजे हुए नजर आ रहे है और उनके फेस की रंगत भी बदली-बदली नजर आ रही है।

ऐश्वर्या राय को किया गया ट्रोल
ऐश्वर्या राय के कान्स 2022 के लुक को लेकर फैन्स दो हिस्सों में बट गए है। कुछ तो उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे है तो कुछ ऐसे भी है जिन्हें उनका स्टाइल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने ऐश्वर्या को उनके कपड़ों की पसंद के लिए ट्रोल किया, जबकि अन्य ने उन पर टू मच बोटॉक्स का यूज करने पर कमेंट्स किए। एक ने लिखा- कोई इमेजिन नहीं कर सकता कि वो उतनी बुरी भी दिख सकती है। एक अन्य लिखा- ऐसा नहीं लग रहा कि इसने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। एक ने लिखा- ओह डॉड ऐसा लग रहा है इनसे बोटॉक्स करवाया है, जिससे इसका चेहरा सूज गया है। वहीं, दूसरी ओर कुछ ने ऐश्वर्या राय की तारीफ भी की। एक ने लिखा- ब्यूटी क्वीन। एक अन्य ने लिखा- इसकी खुबसूरती के आगे तो वक्त भी पीछे रह गया है। एक ने लिखा- आप बहुत शानदार लग रही है तो दूसरा बोला- गॉर्जियस, परफेक्ट क्वीन और मस्त आंखे। 


फ्लोरल गाउन में ऐश्वर्या राय का जलवा
ऐश्वर्या राय कान्स में हिस्सा लेने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुंची है। यूं तो कान्स का शुभारंभ 17 मई को ही हो गया था लेकिन ऐश्वर्या 18 मई की शाम कान्स के रेड कारपेट पर नजर आई। पहले वे गुलाबी रंग के पैट-कोट में बॉसी स्टाइल में नजर आई। उन्होंने कैमरामैन को जमकर पोज दिए। इसके बाद वे काले रंग की फ्लोरल गाउन में नजर आई। इस गाउन के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था और अपने बाल स्टाइलश लुक में खुले रखे थे।

 

ये भी पढ़ें
क्या है ऐश्वर्या राय की आंखों के असली रंग के पीछे की कहानी, बच्चन बहू ने बताया था क्यों बदलता है कलर

हैरान कर देगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के संघर्ष की कहानी, दर-दर की ठोकरे खाकर ऐसे चमके फिल्मों में

PHOTOS: सेक्सी लुक में नोहा फतेही ने दिखाया टशन, ट्रांसपरेंट ब्रालेट ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

12 साल छोटे अर्जुन कपूर से इसी साल शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा! लेकिन कपल को है एक बात का इंतजार

जब चप्पल पहन कान्स के रेड कारपेट पर पहुंची थी ऐश्वर्या राय, इस हालत में देख हर कोई था शॉक्ड, PHOTOS

PREV

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस