- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- क्या है ऐश्वर्या राय की आंखों के असली रंग के पीछे की कहानी, बच्चन बहू ने बताया था क्यों बदलता है कलर
क्या है ऐश्वर्या राय की आंखों के असली रंग के पीछे की कहानी, बच्चन बहू ने बताया था क्यों बदलता है कलर
मुंबई. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) का आयोजन इन दिनों फ्रांस में किया जा रहा है। दुनियाभर के सेलेब्स इस इवेंट के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे है। हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी यहां एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आ रहे है। बीती रात बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) कान्स के रेड कारपेट स्पॉट हुई। इस दौरान उनके दो लुक सामने आए। पहले ऐश्वर्या राय गुलाबी रंग के बॉसी लुक में नजर आई। उन्होंने गुलाबी रंग का पैंट-कोट कैरी किया था। इतना ही नहीं उन्होंने आउटफिट के मैचिंग की हाई हील सैंडल भी कैरी कर रखी थी। इसके बाद ने फ्लोरल काली रंग की गाउन में नजर आई। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया। इसी बीच ऐश्वर्या राय की आंखों के रंग को लेकर चर्चा हो रही है। नीचे पढ़ें उनकी आंखों के असली रंग के बारे में, जिसका उन्होंने खुद खुलासा किया था...

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। फिलहाल, लंबे समय से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
आपको बता दें कि अक्सर ऐश्वर्या राय की आंखों के कलर को लेकर बात होती रहती है। इसकी वजह ये है कि उनकी आंखों का रंग कभी हरा तो कभी नीला नजर आता है।
बता दें कि एक इंटरव्यू में खुद ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखों के रंग को लेकर बात की थी। उन्होंने इस दौरान बताया था कि आखिर उनकी आंखों का रियल में कलर कौन सा है।
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उनकी आंखों का रंग नैचुलर ग्रीन है। और लाइट के हिसाब में उनकी आंखों में रंग में कभी-कभी चेंज देखने को मिलती है। कभी ये हरी तो कभी नीली दिखने लगती है।
बता दें कि ऐश्वर्या राय फिलहाल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एन्जॉय कर रही है। बीती रात ही उनका ग्लैमरस लुक सामने आया था।
बात ऐश्वर्या राय के लुक की करें तो वे इस दौरान ऑफ शोल्डर रफल फ्लावर गाउन कैरी किए नजर आई। उनकी गाउन में थ्रीडी फ्लावर मोटिफ्स की एक कलरफुल सिम्फनी थी।
गाउन के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। वहीं, उनका हेयरस्टाइल भी देखने लायक था। उन्होंने बालों को बीच से पार्टिंग स्टाइल में खुला रखा था।
इसके अलावा ऐश्वर्या राय गुलाबी रंग के पैंट-कोट में बॉसी लुक में नजर आई। बॉसी लुक को उन्होंने खुले बाल और न्यूज मेकअप से कम्पलीट किया था। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें
हैरान कर देगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के संघर्ष की कहानी, दर-दर की ठोकरे खाकर ऐसे चमके फिल्मों में
PHOTOS: सेक्सी लुक में नोहा फतेही ने दिखाया टशन, ट्रांसपरेंट ब्रालेट ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं
12 साल छोटे अर्जुन कपूर से इसी साल शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा! लेकिन कपल को है एक बात का इंतजार
जब चप्पल पहन कान्स के रेड कारपेट पर पहुंची थी ऐश्वर्या राय, इस हालत में देख हर कोई था शॉक्ड, PHOTOS