- Home
- Entertainment
- काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ में 450 करोड़ का अंतर, जानिए कौन है ज्यादा अमीर?
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ में 450 करोड़ का अंतर, जानिए कौन है ज्यादा अमीर?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बाद अब दोनों की दौलत भी चर्चा में है। एक तरफ करोड़ों की आईपीएल टीम से जुड़ी काव्या हैं, तो दूसरी तरफ सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध। लेकिन नेटवर्थ के मामले में कौन किससे कितना आगे है?

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: किसकी संपत्ति है ज्यादा?
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी के साथ-साथ कमाई और संपत्ति को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ गई है। उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपए है, जबकि काव्या की संपत्ति 400 से 500 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है।

Anirudh Ravichander Net Worth: अनिरुद्ध रविचंदर ने कैसे बनाए 50 करोड़ रुपए?
'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध रविचंदर आज तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित संगीतकारों में शामिल हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपए है। फिल्मों के संगीत, बैकग्राउंड स्कोर और दूसरे म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से उनकी कमाई होती है।
Anirudh Ravichander Fees: अनिरुद्ध रविचंदर एक फिल्म के लिए कितनी लेते हैं फीस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध एक फिल्म का संगीत तैयार करने के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस 10 से 12 करोड़ रुपए तक बताई गई है। वहीं, अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज के साथ आने वाले प्रोजेक्ट के लिए उन्हें करीब 25 करोड़ रुपए ऑफर किए जाने की खबर है।
Anirudh Ravichander Cars Collection:अनिरुद्ध रविचंदर के गैराज में हैं ये लग्जरी गाड़ियां
अनिरुद्ध की संपत्ति में महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी शामिल है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'जेलर' की सफलता के बाद कलानिधि मारन ने 2023 में उन्हें करीब 1.1 करोड़ रुपए की पोर्श मैकन गिफ्ट की थी। उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी, महिंद्रा बीई 6 और फोर्ड मस्टैंग जीटी भी बताई जाती हैं।
Anirudh Ravichander Business: म्यूजिक के अलावा कहां से होती है अनिरुद्ध रविचंदर की कमाई?
अनिरुद्ध ने संगीत की दुनिया से आगे बढ़कर कारोबार में भी कदम रखा है। 2024 में दक्षिण भारतीय फिल्टर कॉफी और स्नैक्स ब्रांड वीएस मणि एंड कंपनी ने उन्हें सह-संस्थापक और ब्रांड एंबेसडर बनाया था। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साझेदारी में उन्हें कंपनी की इक्विटी हिस्सेदारी भी मिली, जिससे उनकी कमाई के स्रोत बढ़े।
Kavya Maran Net Worth: काव्या मारन की कितनी है संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स में काव्या मारन की नेटवर्थ करीब 400 से 500 करोड़ रुपए आंकी गई है। वह सन टीवी नेटवर्क में कार्यकारी निदेशक हैं और कंपनी के संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालती हैं। इसके अलावा वह आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सनराइजर्स ईस्टर्न केप से भी जुड़ी हैं।
Kavya Maran Family Wealth: 450 करोड़ तक कैसे पहुंचा दोनों की दौलत का अंतर?
काव्या, सन ग्रुप के संस्थापक और कारोबारी कलानिधि मारन की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन ग्रुप की वैल्यू करीब 25,000 करोड़ रुपए से अधिक और सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी का मूल्य करीब 18,000 करोड़ रुपए आंका जाता है। अनुमानित नेटवर्थ के आधार पर काव्या और अनिरुद्ध के बीच संपत्ति का अंतर 350 से 450 करोड़ रुपए तक हो सकता है।
डिस्क्लेमर: नेट वर्थ और कमाई के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिए गए हैं। एशियानेट न्यूज़ हिंदी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।