
एंटरटेनमेंट डेस्क, Ajay Devgan and Kajol's daughter Nyasa Devgan celebrating London party : न्यासा देवगन ( Nysa Devgan ) बी ब्लॉक की सबसे पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक हैं। अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी न्यासा ने अभी तक शोबिज की बड़ी और ग्लैमरस दुनिया में कदम नहीं रखा है। बावजूद इसके वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे जब भी मुंबई में किसी फंक्शन में नज़र आती हैं तो मीडिया के कैमरों से बच नहीं पाती हैं। इसके अलावा, न्यासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी पॉप्युलर है। समय-समय पर उसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आती रहती हैं, उनकी पिक्स जब तब उनके दोस्तों और करीबी लोगों द्वारा पोस्ट की जाती हैं। लंदन के एक नाइट क्लब में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका से है खास दोस्ती
तस्वीरों में, हम देख सकते हैं कि न्यासा देवगन ने ब्लू कलर की डेनिम पहनी हुई है जिसे उन्होंने व्हाइट कलर क्रॉप टॉप के साथ ऑफ शोल्डर नेक के साथ पेयर किया है। न्यासा ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और मेकअप के साथ, स्टार किड ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही हैं। इस पिक में वे एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ हैं। सबके साथ पोज देते हुए वह भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।
जान्हवी कपूर ने शेयर की थी न्यासा की तस्वीरें
इससे पहले जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) ने एम्स्टर्डम की अपनी यात्रा से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी ने न्यासा देवगन के साथ तस्वीरें शेयर की थी। वहीं कुछ दिनों पहले न्यासा को एयरपोर्ट पर उनकी मां काजोल और उनके भाई युग के साथ स्पॉट किया गया था। न्यासा ने लंदन में गायिका कनिका कपूर ( Kanika Kapoor) के शादी के रिसेप्शन में भी शिरकत की थी, इस फंक्शन में उन्हेों र एक शानदार गुलाबी बॉडीकॉन गाउन में देखा गया था। उनकी तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी।
और पढ़ें...
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'टप्पू' छोड़ दिया शो? 'भिड़े मास्टर' ने बताया क्यों अचानक गायब हो गए
टीनएज में रवीना टंडन के साथ होती थी छेड़छाड़, बोलीं- वह सब सहा, जिससे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं
भारती सिंह की संपत्ति के आगे नहीं टिकते कृष्णा जैसे कॉमेडियन, जानिए कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।