
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay kumar) के लिए साल 2022 लकी साबित नहीं हो रहा है। हाल ही में उनकी जितनी भी फिल्में आइ हो वो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं। सम्राट पृथ्वीराज से उम्मीद थी लेकिन वो भी टूट गई। बावजूद इसके बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार खानों के मुकाबले आज भी सबसे सफल सुपरस्टार है। ऑरमैक्स इंडिया लव स्टार्स के अनुसार अक्षय इस रेस में शाहरुख खान और सलमान खान को पछाड़कर पहले नंबर पर हैं। इस साल अभिनेता के सम्राट पृथ्वीराज (samrat prithviraj) दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहे लेकिन वह अभी भी अपने खेल पर कायम हैं।
अक्षय कुमार ने करण जौहर के कॉफी विद करण शो में कहा था कि वो अपना गेम खेलेंगे और अपने अनुशासन के कारण शाहरुख खान और सलमान खान से आगे रहेंगे। उनका यह कहना सही भी साबित हुआ। शाहरुख और सलमान खान जहां साल में एक दो मूवी करते हैं वहीं अक्षय कुमार कई मूवी करते हैं। जिसमें से कुछ हिट हो जाती है तो कुछ फ्लॉप ।
शाहरुख खान का भी जलवा कायम
शाहरुख खान को ऑरमैक्स इंडिया लव स्टार्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा गया है। यानी अक्षय कुमार के बाद वो सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। शाहरुख खान ने डंकी का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। वह पठान और जवान जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
सलमान खान तीसरे नंबर पर बरकरार
सलमान खान ऑरमैक्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी मूवी 'राधे: मोस्ट वांटेड भाई'असफल साबित हुई। इस मूवी को लेकर काफी निगेटिव रिव्यू सुनने को मिली। अब सलमान खान की टाइगर 3 मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आमिर खान छठे नंबर पर तो अजय देवगन को मिला 9वां स्थान
आमिर खान छठे सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। उनकी मूवी 'लाल सिंह चड्ढा'रिलीज होने वाली हैं। परफेक्शनिस्ट हमेशा अपनी फिल्मों से दिल जीतने में कामयाब होते हैं और इस बार भी वह इतिहास रचेंगे।
अजय देवगन किसी भी रेस में रहना पसंद नहीं करते हैं। वो ऑरमैक्स की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। बॉलीवुड के सिंघम को चाहनेवाले कभी उनको छोड़कर नहीं जाते हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी मूवी रनवे 34 आई थी जो फ्लॉप साबित हुई।
और पढ़ें:
Ajay Devgn की बेटी न्यासा मना रही दानिश के साथ लंदन में वेकेशन, कमर में हाथ डालकर शेयर की पिक्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।