अब खुद से 21 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे अक्षय कुमार, इस फिल्म में हुई एंट्री

Published : Jul 02, 2020, 02:48 PM IST
अब खुद से 21 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे अक्षय कुमार, इस फिल्म में हुई एंट्री

सार

देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में खबर है कि वॉर फिल्म की कामयाबी के बाद वाणी कपूर की झोली में अक्षय कुमार की फिल्म आ गई है। वाणी ने इंस्टाग्राम पर अक्षय के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- इस सुपर डुपर के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं!! अक्षय कुमार सर के साथ काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। चलिए बेल बॉटम को शुरू करते हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस को लेकर दहशत कम नहीं है। कई लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में है। वैसे, देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि वॉर फिल्म की कामयाबी के बाद वाणी कपूर की झोली में अक्षय कुमार की फिल्म आ गई है।


साथ देखे गए थे दोनों स्टार
बीते दिनों ही अक्षय कुमार और वाणी कपूर को एक साथ पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस में साथ देखा गया था। हालांकि, साथ देखे जाने के बाद खबरें आई थीं कि अक्षय और वाणी किसी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। इसके बाद गुरुवार वाणी ने इंस्टाग्राम पर अक्षय के साथ फोटोज शेयर कर कन्फर्म किया कि वो फिल्म 'बेल बॉटम' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। 


वाणी बोली- रोमांचित हूं
वाणी ने इंस्टाग्राम पर अक्षय के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- इस सुपर डुपर के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं!! अक्षय कुमार सर के साथ काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। चलिए बेल बॉटम को शुरू करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था वह अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने निर्माता पूजा एंटरटेनमेंट घर जैसा महसूस कराने के लिए भी धन्यवाद दिया है। बता दें कि दोनों में करीब 21 साल के अंतर है।


स्क्रिप्ट पर काम शुरू
रंजीत एम तिवारी, अक्षय और वाणी की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। मेकर्स ने लॉकडाउन के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया है और इस फिल्म के सिलसिले में उन्होंने अक्षय के साथ कई बार लाइव वीडियो चैट भी किए थे, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख द्वारा लिखी गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट