
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे बिजी स्टार्स में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नेचर के करीब जाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वे कितने भी बिजी क्यों न हो अपने और अपनी फैमिली के वक्त निकाल ही लेते हैं। लगातार फिल्मों की शूटिंग कर अक्षय ने कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे बकरियों को घास खिलाते बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- छोटी छोटी चीजों में बड़ी बड़ी खुशियां मिल रही हैं… सर्वशक्तिमान से हम और क्या मांग सकते हैं? हर एक दिन के लिए भगवान का शुक्रिया, हम प्रकृति के बीच जीवित हैं। #AttitudeOfGratitude. उनकी पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय अपने हाथ में हरी-हरी घास लिए नजर आ रहे हैं और घास को खाने के लिए बकरियां उनपर चढ़ रही है।
सेल्फी की रिलीज किया था टीजर
हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म सेल्फी की टीजर इंस्टाग्राम पर किया था। टीजर में देखा जा सकता है कि अक्षय सूट-बूट पहने सड़क पर बैंजो बजाते नजर आ रहे है। वहीं, इमरान से बाइक से एंट्री लेते है। इसके बाद दोनों मिलकर सड़क पर धमाकेदार डांस करते है। डांस के आखिर में सभी एक साथ सेल्फी लेते हैं। अक्षय ने वीडियो शेयर कर लिखा था- पेश है #Selfiee, एक ऐसा सफर जो आपको भरपूर मनोरंजन, हंसी और भावनाओं की ओर ले जाएगा। जल्द शुरू होगी शूटिंग!
- बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु के लिए एक खतरनाक अंडर वाटर सीक्वेंस शूट करने वाले है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीन की शूटिंग इसी महीने के आखिरी में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे डायरेक्टर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए कुछ खतरनाक अंडरवाटर सीन की शूटिंग करेंगे। खबर है कि इस सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने इंटरनेशनल क्रू को हायर किया है।
- अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 और रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, सिंड्रैला, डबल एक्स एल, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2 में नजर आने वाले है।
तलाक के बाद भी एक-दूजे का साथ नहीं छोड़ रहे Dhanush और Aishwarya, सामने आ रही ये वजह
Divya Bharti से Sushant Singh Rajput तक, वो सेलेब्स जिनकी मौत से हिल गई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
Ritu Shivpuri Birthday: पति की लाइफ बचाने अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाली अब जी रही गुमनाम जिंदगी
Saif Ali Khan के बेटे संग डेट पर पकड़ी गई Shweta Tiwari की बेटी, इन्हें देखते ही छुपा लिया चेहरा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।