
मुंबई। करीना के बेटे तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर की फैन फॉलोविंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। मीडिया हमेशा उन्हें ज्यादा से ज्यादा कवर करने की कोशिश करता है। तैमूर अभी ढाई साल के हैं लेकिन उनके फैन चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द फिल्मों में दिखें। इतना ही नहीं, अब तो अक्षय कुमार ने भी कह दिया है कि तैमूर बॉलीवुड के फ्यूचर स्टार हैं।
अक्षय कुमार इन इनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मिशन मंगल' के प्रमोशन में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय से पूछा गया कि बॉलीवुड का फ्यूचर स्टार कौन है? तो इस पर अक्षय ने रणवीर सिंह या रणबीर कपूर को नहीं बल्कि करीना के लाडले तैमूर का नाम लिया। दरअसल, सवाल के बाद अक्षय सोच ही रहे थे कि वो किसका नाम लें, इतने में को-स्टार तापसी पन्नू ने अक्षय को तैमूर का नाम इशारे से बता दिया।
अक्षय का जवाब सुन हंस पड़ीं विद्या...
अक्षय ने जैसे ही बॉलीवुड के फ्यूचर स्टार के जवाब में तैमूर का नाम लिया तो विद्या बालन हंस पड़ीं। उन्होंने कहा- ये बेस्ट जवाब है, मुझे अच्छा लगा। बता दें कि हाल ही में रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में जब करीना से पूछा गया कि वो तैमूर को क्या बनाना चाहती हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि वो क्रिकेटर बने।
शूटिंग सेट पर अक्सर दिखते हैं तैमूर...
बता दें, तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वो 2 साल 8 महीने के हो चुके हैं। तैमूर का ज्यादातर वक्त जहां नैनी के साथ बीतता है तो वहीं वे कई बार मां के साथ शूटिंग सेट पर भी जाते रहते हैं। कुछ टाइम पहले ही उन्हें करीना की कमबैक फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के सेट पर देखा गया था। जहां वे कैमरे के साथ पोज देते दिखे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।