
मुंबई. अक्षय कुमार (akshay kumar) की फिल्म लक्ष्मी (film laxmii) ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। फिल्म अपने नाम और कहानी को लेकर लोगों के निशाने पर है। फिल्म के नाम पर बढ़ता विवाद देख अक्षय की टीम ने फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया लेकिन यह विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोग इसे न देखने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब तो लोगों ने अक्षय की फैमिली को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक शख्स ने फोटोशॉप से अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना (twinkle khanna) को लक्ष्मी बॉम्ब के पोस्टर पर फिट किया और उसका टाइटल 'ट्विंकल बॉम्ब' कर दिया। ऐसे में ट्विंकल कहां चुप बैठने वाली थीं। उन्होंने ट्रोलर को अच्छा सबक सिखाया और उसको सरेआम जलील किया।
ट्विंकल ने शख्स का मॉर्फ्ड फोटो शेयर करते हुए लिखा, ट्रोल्स काफी मददगार होते हैं। जब मैं टाइम्स ऑफ इंडिया के इस ब्लॉग के लिए फोटो खोज रही थी तो मेरी नजर इस पर गई। री-पोस्ट करने की बजाय क्रॉप करके शेयर कर रही हूं। एक ने मुझे कहा कि तुम भगवान को लेकर मजाक बनाते हो। तुम एक थर्ड क्लास इंसान हो। इस पर मैंने लिखा कि भगवान वाकई में मजाक पसंद करते हैं। वरना वो तुम्हें नहीं बनाते। ट्विंकल ने आगे लिखा- ट्रोलर्स लक्ष्मी बम के आदमी के पीछे पड़े हुए हैं। पता नहीं किस कारण से, उन्होंने मेरी फोटो ली है। मेरे रंग को भगवान कृष्ण के मयूर पंख के रंग से रंग दिया है। उन्होंने साथ ही एक बड़ी सी बिंदी लगा दी है।
अक्षय की फिल्म लक्ष्मी का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब था और ये फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। कई संगठनों ने इसके नाम और कहानी को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। खबरों की मानें तो ये फिल्म सोमवार 9 नवंबर को शाम 7 बजकर 5 मिनट पर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। ऐसा अक्षय कुमार के उस अंधविश्वास के चलते किया जा रहा है जिसके तहत वह अपने सारे काम 9 अंक के अनुसार करते हैं। बता दें कि इस फिल्म के साथ अक्षय की बैक टू बैक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, इसमें सूर्यवंशी, बेल बॅाटम, अतरंगी रे और बच्चन पांडे शामिल है।
अक्षय की इस फिल्म पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। पहले कहा जा रहा था कि लक्ष्मी के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश हुई, लेकिन फिर बाद में विवाद लव जिहाद को लेकर होने लगा। दावे किए गए कि फिल्म के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया। बताया गया कि फिल्म में अक्षय का नाम आसिफ रखा गया है। फिल्म में वे एक हिंदू लड़की से प्यार कर बैठते हैं। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक इस विवाद को बढ़ता देख मेकर्स पहले फिल्म में अक्षय का नाम बदलने पर विचार कर रहे थे। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि इस मुद्दे पर मेकर्स ने झुकने से इनकार कर दिया है। इसका मतलब ये है कि फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम आसिफ ही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।