करण जौहर के सवालों का सामना करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, न्यूली वेड कपल इस शो के होंगे पहले गेस्ट

करण जौहर एक बार फिर से सबका पसंदीदा चैट शो लेकर आने वाले हैं।  इस शो में सबसे पहला गेस्ट कौन होगा इसका खुलासा हो गया है। 

Nitu Kumari | Published : Apr 28, 2022 3:25 PM IST / Updated: Apr 29 2022, 01:30 AM IST

मुंबई. करण जौहर (Karan johar) एक बार फिर से सेलेब्स से सवाल-जवाब करते दिखाई देंगे। जी, हां वो सबका पसंदीदा चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' (Koffee With Karan season 7) के साथ आने वाले हैं । इस शो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, इस शो का बेसब्री से इंतजार करने वाले लोग जानना चाहते हैं कि इस सीजन में कौन-कौन सेलिब्रेटी नजर आएंगे। शो का पहला गेस्ट कौन होगा इसके बारे में जानकारी सामने आ गई है।

हाल ही में रणबीर सिंह और आलिया भट्ट (Ranbir singh alia bhatt) शादी के बंधन में बंधे हैं। न्यूली वेड कपल  'कॉफ़ी विद करण' में आने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुडलाइफ की मानें तो न्यूली वेड कपल करण जौहर के पहले गेस्ट होंगे। वो करण जौहर के दिलचस्प सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।

न्यूली वेड कपल से सवाल पूछने के लिए करण जौहर हैं बेताब?

बॉलीवुड लाइफ के सूत्र के मुताबिक करण आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अपने पहले मेहमान के रूप में पाकर बहुत उत्साहित हैं। वे चैट शो में पहली बार पति-पत्नी के रूप में दिखाई देंगे और बाद में वे अपनी पहली फिल्म का प्रचार भी शुरू करेंगे। रीयल लाइफ के कपल ब्रह्मास्त्र मूवी में रोमांस करते दिखाई देंगे। 

करण जौहर रणबीर और आलिया से कर सकते हैं ये सवाल?

बता दें कि करण जौहर आलिया को अपनी बेटी मानते हैं। शादी के वक्त वो भावुक थे। वो रणबीर कपूर की शादी के हर फंक्शन में शामिल हुए। सूत्र की मानें तो शो में करण कपल से उनके लव स्टोरी पर सवाल करेंगे। किसने कैसे प्रपोज किया ये भी सवालों की लिस्ट में से एक सवाल होगा। करण इसके अलावा निजी शादी को लेकर भी प्रश्न पूछ सकते हैं। 

शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए कपल

बता दें कि शादी के बाद कपल अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने में जुटे हैं। रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही हैं। जिसकी वजह से दोनों हनीमून पर नहीं जा सके।

और पढ़ें:

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की RAM SETU, देखें मूवी का नया पोस्टर

Salim Ghouse डायलॉग के लिए नहीं लेते थे दूसरा टेक, जानें पत्नी और बेटे के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए

70 साल की उम्र में एक्टर Salim Ghouse ने ली अंतिम सांस, 'भारत एक खोज'से बनी थी हर घर में पहचान

Share this article
click me!