शादी के बाद आलिया ने किया 'पापा'करण जौहर संग डांस,नीतू कपूर का ठुमका भी हो रहा वायरल

Published : Apr 15, 2022, 05:11 PM IST
 शादी के बाद आलिया ने किया 'पापा'करण जौहर संग डांस,नीतू कपूर का ठुमका भी हो रहा वायरल

सार

बॉलीवुड की शादी बिना नाच-गाने के पूरी कैसे हो सकती है। रणबीर और आलिया ने भले ही शहनाई की आवाज में शादी के बंधन में बंधे। लेकिन असली पार्टी तो इसके बाद हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia bhatt-Ranbir kapoor) की शादी में कोई धमाका नहीं हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। शहनाई की आवाज में बॉलीवुड के इस रोमांटिक जोड़ी ने वरमाला से लेकर शादी की हर रस्म निभाई। लेकिन इसके बाद फिल्मी स्टाइल में दूल्हा-दुल्हन समेत घरवालों ने तहलका मचाया। बात फिल्मी गानों पर झूमने की हो रही है।

शादी के बाद वास्तु अपार्टमेंट में हुई पार्टी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिसमें छैया-छैया पर रणबीर आलिया डांस करते दिख रहे हैं। तो वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और करण जौहर झूमते नजर आ रहे हैं। अब जिस पार्टी में करण जौहर हो वहां उनके फेवरेट गाने ना बजे हो ही नहीं सकता है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के इस गाने पर झूमे आलिया और करण

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पॉपुलर सॉन्ग 'राधा' के गाने पर आलिया और करण जौहर (karan johar) थिरकते नजर आए। पिंक कलर की शेरवानी में वो झूमते दिखे तो आलिया ने शादी के जोड़े उतारकर रेड सूट पहन ली थी। बता दें कि करण जौहर आलिया को अपनी बेटी मानते हैं। वहीं आलिया भी उन्हें उसी रूप में देखती हैं।

नीतू कपूर ने इस गाने पर किया डांस

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर (Neetu kapoor) का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। बेटे की शादी में परफॉर्म करने के लिए वो 'घाघरा' सॉन्ग पर डांस सीखती नजर आ रही हैं। शर्ट और जींस में वो बेहतरीन ठुमका लगाती दिख रही हैं।  डांस कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी  से उन्होंने शादी के बाद डांस के लिए स्टेप सीखें। 

आलिया और रणबीर नहीं करेंगे रिसेप्शन

बता दें कि रणबीर और आलिया फिलहाल घर पर ही रहेंगे। पंजाबी रीति रिवाज के अनुसार शादी के बाद भी कई रस्में निभाई जाती है। इसलिए वो अभी घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इनके हनीमून को लेकर भी संशय बरकरार है। हालांकि रिसेप्शन पार्टी को लेकर नीतू कपूर ने साफ कर दिया है कि सब शादी में ही हो गया। आगे कुछ नहीं होने वाला है। 

और पढ़ें:

शादी में हर पल रणबीर कपूर ने पापा ऋषि कपूर को रखा अपने साथ, जानें एक्टर ने ऐसा क्या किया स्पेशल

महेश भट्ट ने रचाई दामाद Ranbir के नाम की मेहंदी, लाडली आलिया से भी जताया खास अंदाज में प्यार

आलिया को 'सांवरिया' ने दिया अनमोल तोहफा, एक्ट्रेस के हाथों में दिखी रणबीर के प्यार की सबसे खूबसूरत निशानी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Niyasa ने एक्टर पिता की दूसरी शादी को बताया फ्रॉड? Ritika Giri के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई