होने वाली बहू आलिया भट्ट की तारीफ करती दिखीं नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा ने कहा-बहुत क्यूट है यार

Published : Apr 13, 2022, 08:26 PM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 08:51 PM IST
होने वाली बहू आलिया भट्ट की तारीफ करती दिखीं नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा ने कहा-बहुत क्यूट है यार

सार

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं। बुधवार को यानी 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें दोनों परिवार से जुड़े लोग पहुंचे। करण जौहर, अयान मुखर्जी, श्वेता बच्चन,  श्वेता बच्चन भी अपने पत‍ि न‍िख‍िल नंदा और बेटी नव्या नंदा के साथ पहुंची थीं।

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia bhatt-Ranbir kapoor) किस दिन शादी करने वाले हैं। वो साफ हो गया है। एक्टर की मां नीतू कपूर (Neetu kapoor) ने फाइनली डेट बता कर पैपराजी समेत फैंस को खुश कर दिया। जी हां, कपल की शादी की कन्फॉर्म डेट सामने आ गई है। नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा ने बताया कि शादी कल यानी 14 अप्रैल को होगी। उन्होंने शादी की जगह भी बताई।

पैपराजी ने जब नीतू कपूर से पूछा कि बहू के बारे में कुछ बोल दीजिए। तो उन्होंने कहा,'मैं क्या बोलू उसके बारे में। शी इज द बेस्ट। गॉड ब्लेस हिम।' वहीं आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर ने कहा कि बहुत क्यूट है यार। डॉल जैसी है वो।

14 अप्रैल की शाम को आलिया-रणबीर कपूर की होगी शादी

इसके साथ ही नीतू कपूर और रिद्धिमा ने बताया कि शादी कल यानी 14 अप्रैल को होगी। वास्तु में ही शादी की रस्में निभाई जाएंगी। आलिया और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी में नीतू कपूर बेहद ही खूबसूरत लगी। उन्होंने कलरफुल जड़ी वाली साड़ी पहन रखी थीं। गले में हैवी हार था। वहीं, रिद्धिमा कपूर सिल्वर शिमर साड़ी पहनी थीं।गले में हार उनकी खूबसूरती को और चार चांद लगा रहा था।

नीतू कपूर की आंखों में आया आंसू!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेहंदी सेरेमनी के दौरान आलिया को देख रणबीर की मां नीतू कपूर की आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी की यादों को आलिया के संग शेयर की। इस दौरान वहां अदाकारा की मां सोनी राजदान भी थीं।

मेहंदी सेरेमनी में ये लोग हुए शामिल

मेहंदी सेरेमनी में परिवार के सदस्यों के अलावा करण जौहर, अयान मुखर्जी पहुंचे थे। इसके अलावा आरती शेट्टी, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन नंदा अपने पति निखिल नंदा के साथ वहां पहुंची थीं।

करिश्मा कपूर और करीना ट्रेडिशनल ड्रेस में आईं नजर

वहीं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी ट्रेडिशनल ड्रेस में रणबीर कपूर की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो आलिया के पास ही बैठी थी। उन्होंने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवाई। बता दें कि कल कुल देवी देवता के बाद हल्दी सेरेमनी होगी।इसके बाद शाम को आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

और पढ़ें:

Alia Ranbir Wedding:रणबीर आलिया परिवार संग करेंगे कुल देवी देवता की पूजा, 14 अप्रैल को RK बंगला में पहुंचेंगे

ALIA BHATT MEHENDI: पूजा भट्ट ने भी रचाई हाथों में मेहंदी, पापा महेश भट्ट कुछ ऐसे आए नजर

रणबीर-आलिया की शादी में मुकेश भट्ट और रणधीर कपूर को नहीं मिला न्योता! जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2025 में BO पर बने 5 धुरंधर रिकॉर्ड, 2026 में जिन्हें तोड़ना नहीं होगा आसान
2025 के 6 धुरंधर डायरेक्टर, एक की फिल्म 1000Cr+ तो एक की मूवी को हुआ 915% प्रॉफिट