आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी के चर्चे हर जगह हो रही है। फैंस इनकी शादी से जुड़े हर अपडेट्स जाने के लिए बेचैन हैं। कपल ने जहां अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने की प्लानिंग की है, वहीं मीडिया हाउस सूत्रों के हवाले से खबर निकालकर लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं।

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी (Ranbir kapoor Alia bhatt wedding) में बस कुछ वक्त बचे हैं। 13 अप्रैल को मेहंदी सेरेमनी (Alia Bhatt Mehendi) हुई। जिसमें कपूर सिस्टर समेत कई सेलेब्स पहुंचे। पूजा भट्ट अपने पापा महेश भट्ट के साथ पहुंची। वहीं करिश्मा कपूर और करीना कपूर बेहद ही खूबसूरत अंदाज में अपनी होने वाली भाभी को मेहंदी लगाने पहुंची। करण जौहर और अयान मुखर्जी को भी पैपराजी ने कैमरे में कैद किया। नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा और नातिन के साथ एंट्री लीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेहंदी सेरेमनी के बाद 14 अप्रैल को नीतू कपूर ने कुल देवी देवता की पूजा का आयोजन किया है। चेंबूर स्थित राजकपूर बंगलो यानी आरके हाउस में पूजा का आयोजन किया गया है। यह कपूर खानदान का सबसे पुराना बंगला है। कपूर खानदान की इस पीढ़ी की अंतिम शादी के लिए कुल देवी देवता का आशीर्वाद लिया जाएगा। इसके बाद गुरुग्रंथ साहब का पाठ किया जाएगा। 

पंजाबी रीति रिवाज से शादी 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। इसलिए गुरुग्रन्थ साहब का पाठ भी रखवाया गया है। शादी के बंधन में बंधने से पहले रणबीर और आलिया पंजाबी रीति रिवाज से पूजा करेंगे। 15 अप्रैल को कपल शादी करेंगे। हालांकि अभी ये डेट कन्फर्म नहीं हुआ है। लेकिन रणधीर कपूर ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि शादी 15 के आसपास है। 

वास्तु में हो रही है शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम

शादी से जुड़े तमाम कार्यक्रम रणबीर कपूर के घर वास्तु में किए जा रहे हैं। लेकिन खुशी के इस मौके पर आरके हाउस से लेकर आरके स्टूडियो तक सभी को सजाया गया है। आलिया भट्ट के घर को भी लाइट और फूलों की लड़ियों से सजाया गया है। शादी के सेलिब्रेशन से जुड़े किसी भी तरह की फोटो लीक ना हो इसके लिए घर में आने जाने वाले लोगों के फोन के कैमरे पर स्टीकर लगाकर बंद कर दिया जा रहा है।

28 लोग ही शामिल होंगे शादी में

वहीं,शादी में ज्यादा गेस्ट को आमंत्रित नहीं किया गया है। रणबीर प्राइवेट रहना पसंद करते हैं। इसलिए उनकी शादी में सिर्फ 28 लोगों को न्योता दिया गया है। जिसमें आलिया के परिवार वाले भी हैं। हालांकि शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने की योजना बनाया है।

और पढ़ें:

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की सुहागरात इस वजह से रह गई थी अधूरी, एक्ट्रेस ने खोला राज

ALIA BHATT MEHENDI: पूजा भट्ट ने भी रचाई हाथों में मेहंदी, पापा महेश भट्ट कुछ ऐसे आए नजर

रणबीर-आलिया की शादी में मुकेश भट्ट और रणधीर कपूर को नहीं मिला न्योता! जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

SARA ALI KHAN की सामने आई बचपन की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- OMG ये तो बिल्कुल तैमूर जैसी दिख रही हैं