Alia bhatt ने अपने बर्थ डे पर फैंस को दिया ट्रीट, शेयर किया Brahmastra में खुद का फर्स्ट लुक

Published : Mar 15, 2022, 03:24 PM IST
Alia bhatt ने अपने बर्थ डे पर फैंस को दिया ट्रीट, शेयर किया  Brahmastra में खुद का फर्स्ट लुक

सार

 ब्रह्मास्त्र में आलिया ईशा के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस का लुक काफी अट्रैक्टिव है। वो इस मूवी में इंटेंस और सीरियस लुक में नजर आने वाली है।

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानी 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स समेत फैंस उन्हें 29वें जन्मदिन (Alia Bhatt birthday) की खूब बधाई दे रहे हैं। अब जब आलिया को इतनी सारी ब्लेसिंग मिल रही हैं तो उनकी भी तो जिम्मेदारी बनती है कि वो फैंस को कुछ दें। तो महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की लाडली ने अपने चाहने वालों को स्पेशल ट्रीट दिया है। वो ट्रीट है 'ब्रह्मास्त्र'( Brahmastra ) मूवी में अपनी फर्स्ट लुक को सामने लाना। जी हां, आलिया भट्ट ने अपने  जन्मदिन पर अपनी और रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र से अपना फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।

 ब्रह्मास्त्र में आलिया ईशा के रोल में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस का लुक काफी अट्रैक्टिव है। वो इस मूवी में इंटेंस और सीरियस लुक में नजर आने वाली है। टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस मूवी में अलग-अलग शेड्स में दिखाई देंगी। अदाकारा ने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, ' हैप्पी बर्थडे टू मी। आप लोगों के लिए ईशा से मिलने का इससे बेहतर दिन और बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। अयान मेरे वंडर बॉय। आई लव यू। थैंक्यू।'

फैंस आलिया की तुलना देवी से कर रहे हैं

आलिया का टीजर देखकर फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। वो उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ साथ फर्स्ट लुक को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं।  एक यूजर ने आलिया के कैरेक्टर को देवी से कंपेयर करते  हुए लिखा, 'उन्होंने उसे कई अलग-अलग लुक में दिखाया। और यह उस देवी की सुंदरता है जिससे चरित्र प्रेरित है। वह शक्ति है, वह सती है, वह गौरी है, वह पार्वती है, वह ईशा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ईशा बेहद खूबसूरत हैं... उनसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।'

इस दिन रिलीज होगी मूवी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर फैंस काफी उतावले हैं। वो इस मूवी को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। लेकिन इसके रिलीज होने में कुछ महीने और हैं। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में उतरेगी। फिल्म को 5 अलग भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।वहीं, फिल्म को डायरेक्ट अयान मुखर्जी ने किया है।

और पढ़ें:

Alia Bhatt की ये हैं वो 12 बोल्ड तस्वीरें जिसने इंटरनेट पर लगा दी थी आग

Alia bhatt इतने करोड़ की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन, आलीशान घर की देखें Inside फोटोज

Shama sikander ने शेयर किए प्री-वेडिंग फोटोशूट, गोवा में मंगेतर के साथ किया लिप लॉक

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई