अमिताभ ने इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, बेटे अभिषेक ने पापा को किया विश, लिखा इमोशनल मैसेज

Published : Nov 07, 2019, 11:37 AM IST
अमिताभ ने इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, बेटे अभिषेक ने पापा को किया विश, लिखा इमोशनल मैसेज

सार

अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में पूरे 50 साल हो गए हैं। उन्होंने 7 नवंबर, 1969 को फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से डेब्यू किया था। पिता के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने बिग बी का अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा।

मुंबई. अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में पूरे 50 साल हो गए हैं। उन्होंने 7 नवंबर, 1969 को फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से डेब्यू किया था। हालांकि, ये फिल्म सुपर प्लॉप रही थी। पिता के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर अभिषेक बच्चन ने बिग बी का अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा। अभिषेक ने लिखा-' सिर्फ बेटा ही नहीं बल्क‍ि एक एक्टर और फैन के तौर पर भी....हम सबको एक महान शख्स को देखने का अवसर मिला! ये बहुत कुछ प्रशंसा करने वाला, सीखने वाला और सराहने वाला है। सिनेप्रमियों की कई पीढ़‍ियों को ये बोलने मिलता है कि हम बच्चन के जमाने से हैं। फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बहुत बधाई पा। हम अब अगले 50 साल का इंजतार करते हैं। लव यू'।


मुस्लिम शख्स का किरदार
'सात हिंदुस्तानी' 1969 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ ने बिहार के एक मुस्ल‍िम कवि का रोल निभाया था। फिल्म में उनके साथ अलग-अलग धर्मों के पांच लोग भी अहम रोल में थे। इस फिल्म को ख्वाजा अहमद अब्बास ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी गोवा की आजादी पर आधारित थी। 


77 की उम्र में भी एक्टिव
अमिताभ 77 की उम्र में भी एक्टिव हैं। वे फिलहाल टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रही है। वहीं, जल्दी ही वे फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने एक गुस्सैल बुढ़े व्यक्त‍ि का रोल प्ले किया है। फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड