
मुंबई. अनिल कपूर (Anil Kapoor) इन दिनों बेहद खुश हैं। पहली वजह है कि उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam kapoor) मां बनने वाली हैं। दूसरी वजह है कि वो अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ 'थार' मूवी में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उम्र को मात देने वाले एक्टर अनिल कपूर अपनी बेटी को लेकर कई सारी बातों का जिक्र एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद भी उनकी बेटी काम करेंगी। कपूर खानदान की महिलाएं काफी मेहनती होती हैं।
अनिल कपूर ने कहा कि सोनम न केवल एक परफेक्ट मां बल्कि काम करने वाली मां बनेंगी।उनकी बेटी उनकी मां सुनीता कपूर, चाची कविता भंभानी सिंह और उनकी नानी की तरह है। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी मां बनने के तुरंत बाद काम फिर से शुरू करेंगी। कपूर परिवार की महिलाएं जीवन भर काम की हैं। सोनम की मां हमेशा से अमेरिका में काम किया।
सोनम की चाची फेमस इंटीरियर डेकोरेटर हैं
वहीं, उनकी चाची कविता भंभानी सिंह को सबसे अच्छे इंटीरियर डेकोरेटर के रूप में जाना जाता है। अनिल कपूर की सास भी बहुत काम करती थीं। एक्टर ने आगे कहा कि इन मेहनती महिलाओं की तरह, सोनम भी काम करना पसंद करती हैं और एक अभिनेत्री, एक पत्नी और बेटी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाती हैं।
सोनम मुंबई में बनवा रही हैं अपना घर
इसके साथ ही अनिल कपूर को लगता है कि सोनम एक भावुक मां भी होंगी। उन्होंने बताया कि सोनम लंदन और दिल्ली में अपने घरों के अलावा मुंबई में एक घर बनवा रही है।
नाना बनने को लेकर उत्साहित हैं अनिल कपूर
बता दें कि सोनम और आनंद ने घोषणा की थी कि वे मार्च में एक बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अनिल कपूर ने ये जानने के बाद एक इमोशनल नोट लिखकर कहा, 'अपने जीवन की सबसे रोमांचक भूमिका की तैयारी कर रहा हूं – नानाजी! हमारा जीवन फिर कभी पहले जैसा नहीं होगा और मैं और अधिक आभारी नहीं हो सकता! @sonamakapoor और @anandahuja आपने इस अविश्वसनीय खबर के साथ हमें बहुत खुश किया है।'
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।