पालघर मामले पर भिड़े दो सेलेब्स, अनुराग कश्यप ने की शिकायत तो डायरेक्टर बोला, धमका रहे हो क्या

Published : Apr 20, 2020, 04:15 PM IST
पालघर मामले पर भिड़े दो सेलेब्स, अनुराग कश्यप ने की शिकायत तो डायरेक्टर बोला, धमका रहे हो क्या

सार

पालघर में दो संतों और उनके ड्राइवर को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच, बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और प्रोड्यूसर अशोक पंडित भी आमने-सामने आ गए हैं।

मुंबई। पालघर में दो संतों और उनके ड्राइवर को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने की घटना के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। इसी बीच, बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और प्रोड्यूसर अशोक पंडित भी आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप ने पालघर की घटना को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से इस मामले को धार्मिक एंगल न देने की बात कही थी। इस पर अशोक पंडित ने रिप्लाई किया, जिसके बाद अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस से अशोक पंडित की शिकायत कर दी। 

 

दरअसल, अनुराग कश्यप के ट्वीट पर जवाब देते हुए अशोक पंडित ने मामले में शोएब नाम के किसी शख्स के शामिल होने का दावा किया था। इस पर अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस से उनकी शिकायत करते हुए कहा, प्लीज ध्यान दें, पालघर की घटना को कम्युनल एंगल दिया जा रहा है और अफवाह भी फैलाई जा रही है। 

इस पर अशोक पंडित ने अनुराग कश्यप को जवाब देते हुए लिखा, "धमका रहे हो क्या? सवाल पूछने का हक सिर्फ तुम्हारे पास है क्या? ये लोकतांत्रिक देश है और सवाल पूछना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। बच्चों की तरह शिकायत करना बंद करो।'' बता दें कि पालघर मामले में अब तक 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 

ये है पूरा मामला : 
ये मामला गुरुवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच का है। दरअसल, दो साधु अपने ड्राइवर के साथ मुंबई से सूरत जा रहे थे। उनकी कार पालघर के कासा के पास पहुंची। कासा में अपहरण और चोरी की अफवाह फैली थी। गांव वालों ने यहां गाड़ी को रोका और फिर चोर होने की शंका में पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में 35 साल के सुशील गिरी महाराज, 70 साल के कल्पवृक्ष गिरी महराज और 30 साल के ड्राइवर निलेश तेलगड़े की मौत हो गई।  

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?