
मुंबई। अनुराग कश्यप का इन दिनों कंगना पर ट्विटर वॉर चल रहा है। हाल ही में अनुराग ने कंगना का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उन्हें रोल काटने वाली बताया था। इस पर कंगना ने भी अनुराग को करारा जवाब देते हुए मिनी महेश भट्ट कह दिया था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अनुराग कश्यप को जमकर ट्रोल किया था। यहां तक कि अनुराग कश्यप को एक शख्स ने ये तक कह दिया था कि एक बीवी नहीं संभली, चले हैं ज्ञान बांटने। हालांकि बाद में अनुराग कश्यप ने भी शख्स को करारा जवाब दिया।
रंजन नाम के शख्स को जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, औरतों को संभालना नहीं पड़ता, वो खुद को संभाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे खानदान को भी। जब नहीं जमा, वो चली गई, गुलाम नहीं थी किसी की, कि मैं बांध के रखता। बाकी आपका माहौल ठीक है ना।
बता दें कि अनुराग कश्यप की दो शादियां टूट चुकी हैं। उनकी पहली शादी 23 साल पहले आरती बजाज से हुई थी। हालांकि 12 साल बाद यानी 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2011 में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी की। हालांकि ये शादी भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई और 4 साल बाद ही दोनों जुदा हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप पिछले कुछ सालों से खुद से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। कुछ साल पहले दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें अनुराग और शुभ्रा इंटीमेट होते नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभ्रा मीडिया स्टूडेंट रही हैं। 2014 में मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल, वे अनुराग की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स में काम कर रही हैं।
दिसंबर, 2015 में अनुराग और शुभ्रा के अफेयर की खबर मीडिया में आई थी। अनुराग और शुभ्रा को कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ-साथ देखा गया। डिजाइनर मसाबा की संगीत सेरेमनी में भी शुभ्रा मौजूद थीं और खुद अनुराग ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “Hottie at the wedding”. इस फोटो में उन्होंने शुभ्रा को टैग किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।