
एंटरटेनमेंट डेस्क. अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। विराट कोहली (Virat kohli) के साथ जब वो हॉस्पिटल के बाहर मुस्कुराती हुई स्पॉट की गई तो ये कहा जाने लगा कि वो फिर से मां बनने वाली है। सोशल मीडिया पर हर तरह अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर फैली थी। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। तो जवाब है नहीं। अनुष्का शर्मा मां बनने वाली नहीं हैं।
दरअसल, मालदीव में हॉलीडे मनाने के बाद जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वापस लौटे तो तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद कहा जाने लगा कि वो प्रेग्नेसी चेकअप के लिए गई हैं। लेकिन माजरा कुछ और था। वो फिजियोथेरेपिस्ट के पास चेकअप के लिए पहुंची थीं। अदाकारा चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह मूवी भारतीय क्रिकेट टीम की फास्ट बोलर झूलन गोस्वामी पर आधारित हैं। फिल्म को रियल बनाने के लिए अनुष्का शर्मा जमकर बॉलिंग प्रैक्टिस कर रही हैं। इसी वजह से वो चेकअप कराने गई थीं।
अनुष्का की कमबैक मूवी है चकदा एक्सप्रेस
अनुष्का शर्मा को इस मूवी के लिए क्रिकेट पिच पर पसीना बहाते हुए कई बार देखा गया है। यहां तक कि विराट कोहली भी उनकी मदद कर रहे हैं। अदाकारा अपने रोल में जान डालने के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं। बता दें कि चकदा एक्सप्रेस (Chakda Express) से वो फिर से बड़े पर्दे पर लौटेंगी। 'चकदा एक्स्प्रेस' 2 फरवरी 2023 को रिलीज होगी है।
वामिका के होने के बाद से अदाकारा पर्दे से थी दूर
विराट कोहली से शादी करने के बाद अदाकारा ने काम पर ज्यादा फोकस नहीं किया। वामिका के होने के बाद से वो बड़े पर्दे से दूर थी। आखिरी बार साल 2018 में अनुष्का फिल्म जीरो में दिखाई दी थी। इस मूवी में शाहरुख खान (Shah Rukh khan) और कैटरीना कैफ (Katrina kaif) ने स्क्रीन शेयर किया था। हालांकि यह मूवी फ्लॉप साबित हुई थी।
और पढ़ें:
इन 4 वजहों से Brahmastra बॉक्स ऑफिस पर हो सकता है फेल, एक वजह से तो 2 बड़ी फिल्में हो गई थी फ्लॉप
Brahmastra के ट्रेलर को इस एक्टर ने बताया वाहियात, बोले-कोई इस फिल्म को नहीं बचा सकता
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।