इस गुमनाम एक्टर की वजह से शाहरुख खान बने सुपरस्टार, 3 मूवी ठुकरा कर बदल दी थी 'किंग' खान की किस्मत

Published : Jun 13, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : Jun 13, 2022, 09:31 PM IST
इस गुमनाम एक्टर की वजह से शाहरुख खान बने सुपरस्टार, 3 मूवी ठुकरा कर बदल दी थी 'किंग' खान की किस्मत

सार

शाहरुख खान ने एक के बाद एक इतनी सारी हिट मूवी दी कि उन्हें बॉलीवुड का 'बादशाह'बुलाया जाने लगा। आज वो जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे एक एक्टर का हाथ है। उसने एक नहीं बल्कि तीन मूवी को ठुकरा दिया। जिसका फायदा शाहरुख को हुआ। आज वो एक्टर गुमनामी की जिंदगी जी रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah rukh khan) लंबे वक्त बाद पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। उनके पास तीन फिल्में हैं। पठान, डंकी और जवान है। हालांकि ये तीनों मूवी इस साल नहीं बल्कि 2023 में रिलीज होगी। बॉलीवुड के 'बादशाह' आखिरी बार साल 2018 'जीरो' मूवी में दिखाई दिए थे। ये मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। बावजूद इसके उनकी लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार है। ऑरमेक्स मीडिया की लोकप्रिय स्टार की लिस्ट में शाहरुख खान दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। शाहरुख खान का स्टारडम उनके पिछली फिल्मों की वजह से बनी हुई है। जिसमें एक एक्टर का  भी हाथ है। 

उस एक्टर का नाम है अरमान कोहली (armaan kohli) का। जी हां, अरमान कोहली की वजह से ही शाहरुख खान आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। इस बात का जिक्र खुद 'डॉन'फेम भी कर चुके हैं। चलिए ड्रग्स केस में फंसे अरमान ने कैसे शाहरुख खान के करियर को ऊंचाई दी उसके बारे में जानते हैं। शाहरुख खान कई टीवी सीरियल करने के बाद बॉलीवुड में 1992 में  'दिल आशना है'से डेब्यू करने जा रहे थे। जिसमें दिव्या भारती थी। लेकिन किसी वजह से यह मूवी अटक गई। 

दीवाना मूवी अरमान कोहली ने छोड़ा और शाहरुख को मिला

इससे पहले शाहरुख खान की दूसरी मूवी  'दीवाना' (Deewana) रिलीज हो गई। जिसकी वजह से यह मूवी शाहरुख की डेब्यू मूवी बन गई। यह मूवी ब्लॉकबस्टर रही और इसने रातोंरात शाहरुख को स्टार बना दिया। बहुत कम लोग जानते हैं कि 'दीवाना'में शाहरुख खान की जगह अरमान कोहली को साइन किया गया था। दिव्या भारती के साथ उनका फोटोशूट भी हो गया था। वो कई सीन भी कर चुके थे। लेकिन बाद में अरमान कोहली ने मूवी को छोड़ दिया। जिसकी वजह से डायरेक्टर राज कंवर के तोते उड़ गए। बाद में राज कंवर ने शाहरुख खान को इसके लिए अप्रोच किया। एक्टर ने इस मूवी के जरिए इतिहास बना दिया। इस मूवी ने शाहरुख को जबरदस्त स्टाडम दिलाया।

बाजीगर और दिलवाले दुल्हनिया मूवी भी अरमान ने शाहरुख की झोली में डाली!

इतना ही नहीं 'दीवाना' के बाद अरमान कोहली को 'बाजीगर' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी ऑफर की गई थीं। लेकिन ये दोनों मूवी भी अरमान ने ठुकरा दी और दोनों ब्लॉकबस्टर मूवी शाहरुख खान के हिस्से आ गई। अरमान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर शाहरुख को सुपरस्टार बना दिया। 1992 में बॉलीवुड में शाहरुख और अरमान दोनों साथ-साथ डेब्यू किए थे। अरमान की डेब्यू मूवी 'विद्रोही' कुछ खास नहीं चली। शाहरुख आज अर्श पर हैं जबकि अरमान सलाखों के पीछ हैं।

शाहरुख खान सफलता के पीछे की क्रेडिट अरमान को हैं देते 

हालांकि शाहरुख खान अरमान को अपनी सफलता का क्रेडिट देना नहीं भूले। साल 2016 में 'यादों की बारात' शो में उन्होंने अपने स्टार बनने के पीछे अरमान कोहली को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि दीवाना पोस्टर में दिव्या भारती के साथ अरमान कोहली थी। मेरे पास घर पर अभी भी वह पोस्टर है।  अरमान, मुझे स्टार बनाने के लिए थैंक्यू। अरमान ही क्यों बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार है जिन्होंने अच्छी मूवी को ठुकराकर सफलता किसी और के हवाले कर दिया। 

और पढ़ें:

ऋषभ पंत से ब्रेकअप के बाद भी उर्वशी रौतेला का नहीं छूट रहा साथ,वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद भी, अक्षय कुमार ने इस मामले में शाहरुख और सलमान को दी पटखनी

25 years of Border: बॉर्डर मूवी ने एक तरफ रचा था इतिहास, तो दूसरी तरफ ले ली थी 59 लोगों की जान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Shah Rukh Khan को अंकल कहने वाली 32 साल की हीरोइन, खुद बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई