41 साल के इस कलाकार की मौत, बाथरूम के बाथटब में मिली बॉडी, पुलिस ने फाइल किया केस, जांच जारी

पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। उन्हें उनके मुंबई स्थित घर के बाथटब में मृत पाया गया। वे मुंबई के माटुंगा में रहते थे। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। पुलिस को ये सुसाइड केस नजर आता है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। कहा जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर्स ने जांच कर इंद्रनील को मृत घोषित कर दिया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 20, 2020 5:21 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक और शख्स ने आत्महत्या कर ली है। पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत का निधन हो गया है। उन्हें उनके मुंबई स्थित घर के बाथटब में मृत पाया गया। वे मुंबई के माटुंगा में रहते थे। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। पुलिस को ये सुसाइड केस नजर आता है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। कहा जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। कामत के केस में जांच जारी है।

तनाव में था कलाकार
रिपोर्ट्स की मानें तो राम कामत लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन ने उनकी हालत को और भी बद्दतर बना दिया था। राम 41 साल के थे। वे अपनी मां के साथ रहते थे। वे एक आर्टिस्ट के साथ-साथ फोटोग्राफर भी थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं। वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक इंद्रनील कामत की डेड बॉडी दिन के तीन बजे बाथटब में मिली। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर्स ने जांच कर इंद्रनील को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

Latest Videos

कई सेलेब्स की हुई मौत
कोरोना काल में कई सेलेब्स ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इनमें टीवी और फिल्म सेलेब्स भी शामिल हैं। हालिया मामला सुशांत सिंह राजपूत का चल रहा है। उन्होंने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी की थी। हालांकि ये सुसाइड था या मर्डर इसकी जांच अब सीबीआई करेगी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral
Nasrallah की मौत पर राहुल गांधी से लेकर महबूबा मुफ्ती तक सब को सुना गए हिमंता बिस्वा सरमा, पूछा सवाल
Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर सीरिया में कुछ जगह क्यों मनाया जा रहा जश्न?
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील