शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने जिंदगी भर मां ना बनने का लिया था फैसला, जानें दिलचस्प बातें

Published : Aug 18, 2019, 08:54 AM IST
शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने जिंदगी भर मां ना बनने का लिया था फैसला, जानें दिलचस्प बातें

सार

अरुणा ईरानी ने 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी साल आई फिल्म 'अनपढ़' में उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी अपना 73वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 18 अगस्त, 1946 को बॉम्बे प्रैजिडेंसी में हुआ था। एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा के अलावा कन्नड़, मराठी और गुजराती में करीब 300 फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा अरुणा ने टीवी की ओर भी रुख किया और वहां भी सफलता हासिल की। उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

जिंदगी भर मां ना बनने का लिया था फैसला 

अरुणा ईरानी ने 40 साल की उम्र में शादी की थी और उन्होंने शादी के बाद मां ना बनने का फैसला लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वे 40 की थीं तो उनकी मुलाकात कुकूजी यानी कि संदेश कोहली से हुई थी। वो उनकी फिल्म के डायरेक्टर थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वो किसी और के साथ सेटिल होने की सोच रही थीं। लेकिन ऐसा कुकूजी ने नहीं होने दिया। अरुणा भी उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ चुकी थीं। शादी से पहले उन्हें इस बात का पता था कि कुकूजी शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। हालांकि दोनों ने 1960 में शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने मां ना बनने का फैसला लिया था। बता दें, उनके पति कुकू कोहली जाने माने फिल्म डायरेक्टर थे। इन्होंने ही अजय देवगन को 'फूल और कांटे' फिल्म में ब्रेक दिया था। अजय और कुकू दोनों की यह पहली फिल्म थी।

महमूद के साथ जुड़ चुका है नाम 

अरुणा का कॉमेडियन महमूद से भी नाम जुड़ा चुका था। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वे दोनों एक अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे शायद। इसे सभी आकर्षण, दोस्त या कुछ और भी कह सकते हैं लेकिन दोनों एक-दूसरे से कभी शादी नहीं की। वे कभी प्यार में नहीं थे। एक्ट्रेस अपने बीते हुए कल को भूल चुकी थीं।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू 

अरुणा ईरानी ने 1961 में आई फिल्म 'गंगा जमुना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसी साल आई फिल्म 'अनपढ़' में उन्होंने माला सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में छोटे रोल निभाए थे। इनमें 'फर्ज', 'आया सावन झूम के' और 'उपकार' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद महमूद के साथ 'औलाद', 'हमजोली', 'देवी' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों में भी काम किया। 1984 में आई फिल्म 'पेट प्यार और पाप' के लिए अरुणा ईरानी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला। 80 से 90 के दशक में अरुणा ईरानी ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार निभाते नजर आईं। इसमें 'बेटा' फिल्म में निभाया गया उनका रोल खूब पसंद किया गया। इस रोल के लिए उन्हें दोबारा से फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश की सुनामी के आगे कमजोर पड़ी रणवीर की आंधी! 24 घंटे में पलटा गेम
कौन है हैरी बाक्सर? बिश्नोई गैंग का खास शूटर, जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर